Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hajipur News: थाना अध्यक्ष ने शादी टूटने से बचाई, दूल्हा बरात लेकर लौट गया था घर; फिर मच गया था हंगामा

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 01:39 PM (IST)

    Hajipur News वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत में एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि लड़का को बरात के साथ वापस लौटना पड़ा। वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार की सक्रियता से शादी टूटने से बच गई। थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाया और देर रात लड़का और लड़की का शादी कराया गया।

    Hero Image
    वैशाली थाना अध्यक्ष ने शादी टूटने से बचाई (जागरण)

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर पंचायत में एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि लड़का को बरात के साथ वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि चकिया गांव में लड़की के दरवाजे पर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था लेकिन उसी समय डांस के दौरान दोनों पक्षों में बहस होने लगी। फिर क्या था मारपीट तक की नौबत आ गई। फिर क्या था गुस्सा लड़का पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली थाना अध्यक्ष की सक्रियता से शादी टूटने से बची

    वैशाली थाना अध्यक्ष के द्वारा दोनों पक्ष को आपसी समझौता करने के पश्चात देर रात लड़का और लड़की का शादी कराया गया। लड़का और लड़की के शादी होने के बाद मंगलवार की सुबह लड़की पक्ष के द्वारा धूमधाम से लड़की और बारात की विदाई की गई। वैशाली थाना अध्यक्ष के सक्रियता के कारण यह शादी टूटने से बच गई। क्षेत्र में यह चर्चा का काफी विषय बना हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार वैशाली थाना के चकिया गांव में अर्जुन पासवान की पुत्री नीलम कुमारी की शादी बीते सोमवार को होनी थी। वैशाली थाना के मोहम्मदपुर पंचायत के मन्नीपुर गांव निवासी शिव शंकर पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार बारात लेकर चकिया गांव लड़की वाले के दरवाजे पर पहुंच गया। दरवाजा लगने के दौरान डांस करने को लेकर बारात एवं स्थानीय लोगों के बीच कहा-सुनी हो गई।

    बरात लौटने के बाद लड़की के परिवार वालों का बुरा हाल हो गया था

    कहा सुनी के बाद विवाद दोनों पक्षों के बीच धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि बारात पक्ष बिना शादी किए लड़का लेकर अपने गांव लौट गया। इस दौरान लड़की और उनके माता-पिता परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। लड़की के पिता और माता को यह चिंता सताने लगी कि अब बेटी की शादी टूट गई।

    वैशाली थाना अध्यक्ष ने बचा ली शादी

    समाज के लोग क्या-क्या कहेंगे।‌ इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया के द्वारा वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार को दी गई। सूचना मिलते हैं वैशाली थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ लड़का पक्ष के दरवाजे पर जाकर काफी समझाया। समझाने के पश्चात पुलिस ने लड़का पक्ष कुछ लोगों को लेकर लड़की के दरवाजे पर गये। थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में लड़का और लड़की का शादी कराया गया। थानाध्यक्ष की सक्रियता से स्थानीय लोग एवं लड़का और लड़की पक्ष का भी खुश है।

    थाना अध्यक्ष का बयान आया सामने

    वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि एक मुखिया के द्वारा सूचना मिली कि शादी के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद को लेकर लड़का पक्ष लड़का और बारात लेकर अपने घर लौट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लड़का पक्ष और उसके परिवार वालों को काफी समझाया गया। काफी समझाने के बाद लड़का और उनके घर के कुछ लोगों को लड़की के दरवाजे पर लाया गया। देर रात लड़का और लड़की का शादी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: पशुपति के बेटे ने बढ़ाई चिराग की टेंशन, बिहार में सियासी पारा हाई; गांव-गांव में हो रही चर्चा

    Ara News: तरारी की जीत से भाजपा का आरा लोकसभा में बढ़ा दबदबा, बैक फुट पर पहुंची माले और RJD

    comedy show banner
    comedy show banner