विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajipur News: वैशाली नगर थाना की महिला दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम खींचकर ले गई पटना; इस वजह से हुआ एक्शन

Published: Thu, 14 Nov 2024 12:37 PM (IST)

Hajipur News वैशाली में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना की एक महिला दारोगा को 10 हजार ...और पढ़ें

वैशाली नगर थाना की महिला दारोगा गिरफ्तार (जागरण)
वैशाली नगर थाना की महिला दारोगा गिरफ्तार (जागरण)

HighLights

  1. 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए महिला दारोगा को गिरफ्तार किया गया
  2. विशेष निगरानी की टीम ने महिला के किराए के मकान पर बोला धावा

 जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News विशेष निगरानी की टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना की महिला दारोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम ने ये कार्रवाई गुरुवार की सुबह आरोपित दारोगा के किराये के मकान में की है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित दारोगा से पूछताछ के बाद टीम पटना कोर्ट में पेशी के लिए निकल गई। निगरानी विभाग ने काफी सूझबूझ के साथ महिला दारोगा को धर दबोचा है।

क्या है मामला?

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला दारोगा पूनम कुमारी एक केस के मामले में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद विशेष निगरानी की टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को उनके सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी खुर्द स्थित उनके किराये के मकान पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान महिला दारोगा खाना बना रही थी, रुपया लेने के बाद टीम ने महिला दारोगा का हाथ पानी से धुलवाया तो दारोगा के हाथ से लाल रंग छूटने लगा।

विशेष निगरानी की यह कार्रवाई डीएसपी उमेश रजक के नेतृत्व में की गई है। बताया जाता है कि निगरानी की टीम महिला से पूछताछ के बाद पटना लेते गई।

रिश्वत की मांग का आडियो वायरल होने पर पहले भी हो चुकी हैं निलंबित

मालूम हो कि महिला दारोगा पूनम कुमारी इसके पूर्व महनार में पदास्थापित थी। पिछले साल सितंबर महीने में महिला दारोगा का एक आडियो वायरल हुआ था। आडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन एसपी रवि रंजन कुमार ने इन्हें निलंबित कर दिया था।

खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें

PM Modi Jamui Visit: प्रधानमंत्री दौरे के मद्देनजर मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे जमुई, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

PM Modi Banka Visit: पीएम मोदी को बांका से मिलने वाला है स्पेशल गिफ्ट, मुस्लिम कारीगर ने किया है तैयार