यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Banka Visit: पीएम मोदी को बांका से मिलने वाला है स्पेशल गिफ्ट, मुस्लिम कारीगर ने किया है तैयार
Jamui News जमुई जिले में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर अमर बलिदानी तिलका मांझी का प्रतीक ...और पढ़ें

HighLights
- 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिहार के जमुई आ रहे पीएम मोदी
- पीएम मोदी को अमर बलिदानी तिलका मांझी का प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा
जागरण संवाददाता, बांका। Banka News: जमुई जिले में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। उन्हें अमर बलिदानी तिलका मांझी का प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। बांका के कारीगर मु. करीम ने दो दिनों में हाथ से इसे तैयार किया है। बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि इसका निर्माण जिला औद्योगिक नव नवप्रवर्तन योजना के तहत स्थापित बांका एंब्रायडरी फैशन, धोरैया के कारीगर ने किया है।
बुधवार को प्रतीक चिह्न जमुई जिला प्रशासन को भेज दिया जाएगा

जमुई में पीएम की सभा के लिए आठ सदस्यीय चिकित्सकों की टीम गठित
जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भागलपुर से स्वास्थ्य टीम को भेजा जाएगा। ये टीम 14 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे जमुई के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पर पहुंचने के बाद जमुई के सिविल सर्जन इनके ठहरने का इंतजाम करेंगे।
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डा. केके सिन्हा ने आठ सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित कर दी है।
इस टीम में औषधि विभाग से वरीय फिजिशियन डा. भरत भूषण, हड्डी रोग विभाग के डा. प्रियदर्शी, सर्जरी विभाग के डा. राजेंद्र कुमार, निश्चेतना विभाग के डा. आलोक कुमार सिंह, न्यूरोलाजिस्ट (मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ) डा. सूरज कुमार मणि व कार्डियोलाजिस्ट डा. सुमित शंकर को शामिल किया गया है।
