विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेहराकलां में शराब पीने से मदमस्त लाखों की मछलियों की हो गई मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 30 Jun 2021 11:09 PM (IST)

शराब के कारण अभी तक आपने मानव के मरने की खबर सुनी होगी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी ...और पढ़ें

चेहराकलां में शराब पीने से मदमस्त लाखों की मछलियों की हो गई मौत
चेहराकलां में शराब पीने से मदमस्त लाखों की मछलियों की हो गई मौत

संवाद सूत्र, चेहराकलां (वैशाली) :

शराब के कारण अभी तक आपने मानव के मरने की खबर सुनी होगी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी कई बार शराब पीने से लोगों की खबर सामने आती रही है।लेकिन, इस बार हैरान कर देने वाली दास्तां सामने आयी है। थानों में जब्त किए गए हजारों लीटर शराब का विनष्टीकरण पोखर के समीप ही कर दिए जाने के कारण पोखर की लाखों रुपये की मछलियां मर गई। मछलियों की मौत शराब पीने के कारण हो गई। मछलियों की मौत के बाद अब अधिकारी से लेकर कर्मी तक परेशान हैं।

हाल वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखर में मछली मरने से हो रही दुर्गंध के कारण प्रखंड, अंचल, बीआरसी, व्यापार मंडल, सद्भाव मंडप व कटहरा ओपी कार्यालय में कर्मियों को बैठना मुश्किल हो गया है। तत्काल कोई कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में महामारी फैलने की आशंका से लोगों में भय का माहौल बन गया है।

ज्ञात हो कि कोर्ट के आदेश के आलोक में कटहरा ओपी प्रागंण स्थित पोखर के पास भिडा पर बीते शनिवार को ही करीब आठ हजार छ: सौ लीटर पूर्व से जब्त विदेशी शराब का गड्ढा खोद विनष्टीकरण किया गया था। शराब की बोतलों को विनष्ट कर गड्ढे में डाला गया था, पर गड्ढा पोखर के पानी के लेवल से समानांतर था। जिस कारण शराब रिसाव कर फैल गया। जिसके कारण पोखर की मछलियां मर गई और यह स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ लवकेश कुमार व ओपी प्रभारी मो. फेराज हुसैन ने बताया कि पोखर में चुना और ब्लिचिग पावडर का छिड़काव कराया जाएगा। उसके बाद फिर से उसमें मछली पालन किया जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर मछली पालक ने बताया गया है कि अधिकांश मछलियां मर चुकी है जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। मछली पालक ने वैशाली जिला प्रशासन से उसे हुई आर्थिक क्षति को लेकर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।