Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: मुन्ना शुक्ला काट रहा जेल, बाहर पत्नी ने शुरू किया सियासी 'खेल'; यहां से लड़ेंगी चुनाव

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 06:15 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला ने वैशाली की लालगंज विधानसभा सीट से ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला।

    जागरण संवाददाता, वैशाली। बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने हैं। चुनाव में महीनों बाकी हैं, लेकिन सियासी पारा हाई है। लालू यादव (Lalu Yadav) की राष्ट्रीय जनता दल से एक कैंडिडेट का भी नाम सामने आ गया है। खुद कैंडिडेट ने इसकी जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला (Munna Shukla Wife Annu Shukla) ने वैशाली की लालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है।

    जेल में कट रही मुन्ना शुक्ला की रातें

    बता दें कि पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की पहचान एक बाहुबली के रूप में की जाती है। वह इस समय आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं, उसकी पत्नी अन्नू शुक्ला ने सियासी पिच पर बैटिंग शुरू कर दी है।

    'लालगंज में मुन्ना शुक्ला के बिना अंधेरा'

    अन्नू शुक्ला गुरुवार को लालगंज (Lalganj Vidhan Sabha Seat) के मथुरापुर में जनसंपर्क कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लालगंज उनका परिवार है और वह यहां के हर घर से जुड़ी हुईं हैं। लोग अपने बेटे व नेता मुन्ना शुक्ला के लिए रो रहे हैं। लालगंज में आज भी मुन्ना शुक्ला के बिना अंधेरा है।

    अन्नू शुक्ला ने आगे कहा, लालगंज के लोग इंतजार कर रहे हैं कि मुन्ना शुक्ला हमारा बेटा, हमारा भाई आखिर कब वापस आएगा।

    'मैं चुनाव लड़ूंगी'

    उन्होंने यह भी कहा, “लालगंज विधानसभा हमारा घर है। हम यहां की बहू हैं और लालगंज के लोग सदैव मेरे लिए खड़े रहते हैं और मैं भी लोगों के लिए खड़े रहती हूं। मैं आरजेडी पार्टी में हूं और राजद पार्टी से 2025 में भी चुनाव लडूंगी।”

    'लालगंज की जनता को पता है...'

    राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं राजद पार्टी में हूं। और पार्टी से ही आऊंगी। राजद में है तो राजद से ही आएंगे। उन्होंने कहा कि लालगंज की जनता को पता है कि उनके सुख और दुख में हम लोग हमेशा साथ रहते हैं।

    उन्होंने कहा की चिंता करने की कोई बात नहीं है, ईश्वर के घर में देर है अंधेर नहीं है। ईश्वर पर पूरा भरोसा है। 

    ये भी पढ़ें- Anant Singh: अनंत सिंह पर क्यों हुआ अटैक, 50-60 राउंड फायरिंग; पढ़ें हमले की पूरी INSIDE STORY

    ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: क्या मोदी कैबिनेट से गिरेगा एक विकेट? 24 घंटे के अंदर मांझी ने सबकुछ साफ किया