Updated: Mon, 28 Apr 2025 10:23 AM (IST)
महुआ थाना क्षेत्र के खतरीचक गांव में एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अमरेश कुमार को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घायल पत्नी का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, महुआ। थाना क्षेत्र के कन्हौली बिशनपरसी पंचायत अंतर्गत खतरीचक गांव में गुस्से में एक पति ने ससुराल में अपने ही पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति भगवानपुर थाना के किरतपुर राजाराम निवासी विद्यानंद पासवान के पुत्र अमरेश कुमार को एक देसी पिस्टल, छह कारतूस, एक बाइक एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।
सीने में लगी गोली
जानकारी के अनुसार कन्हौली बिशनपरसी पंचायत के खतरीचक गांव में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद अमरेश पासवान ने अपने ही बीस वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी को गोली मार दी। नेहा सुरेश पासवान की पुत्री है। गोली नेहा के हाथ को छेदते हुए सीने में जाकर लगी।
![]()
पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वहीं, घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही महुआ के थानाध्यक्ष राजेश शरण, अपर थाना अध्यक्ष छोटेलाल पटवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर आरोपी पति अमरेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
घायल नेहा को इलाज के लिए महुआ के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉ. केसी विद्यार्थी ने ऑपरेशन कर गोली को निकाला। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि आरोपित पति को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
कहते हैं एसपी
महुआ थाना के खतरीचक गांव में अमरेश कुमार के द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारकर जख्मी करने की सूचना महुआ थाना को प्राप्त हुई। घायल महिला को इलाज हेतु निजी अस्पताल महुआ भेजा गया। जो फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के अंदर महिला के पति अमरेश कुमार को एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। - ललित मोहन शर्मा, एसपी वैशाली
यह भी पढ़ें-
Samastipur News: ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।