विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी का खेल बिगाड़ेगी AIMIM, इतने सीटों पर प्रत्याशी उतारने का किया एलान

Published: Sun, 27 Jul 2025 08:59 PM (IST)

Bihar Politics आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कितनी सीटों ...और पढ़ें

पार्टी के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी राणा रंजीत सिंह ने किया एलान। (जागरण)
पार्टी के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी राणा रंजीत सिंह ने किया एलान। (जागरण)

HighLights

  1. बिहार विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी एआईएमआईएम।

संवाद सहयोगी, महुआ।  आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

पार्टी के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी राणा रंजीत सिंह ने एलान किया कि एआईएमआईएम बिहार की 100 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसमें महुआ विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।

सभी को एकसाथ लेकर लड़ेंगे चुनाव

रविवार को महुआ के फुलाढ़ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी दलित, मुस्लिम और सवर्ण समुदाय को एक साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि इसी समीकरण ने पिछले चुनाव में सीमांचल क्षेत्र की 5 विधानसभा सीटों पर पार्टी को जीत दिलाई थी। इस बार भी पार्टी 100 बेहतरीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी और जीत दर्ज करेगी।

महुआ सीट को लेकर कहा ये बात

यदि महागठबंधन महुआ से किसी अल्पसंख्यक प्रत्याशी को टिकट देता है, तो हमारी पार्टी वहां से अपना दावा वापस ले सकती है।

अल्पसंख्यकों ने हमेशा महागठबंधन को समर्थन दिया है, अब महागठबंधन को भी अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

निश्चित रूप से एआईएमआईएम के इस घोषणा से एनडीए और महागठबंधन की परेशानी बढ़ेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भी ओवैसी की पार्टी ने कई प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव से पहले और मजबूत हुई कांग्रेस, मेयर पति ने समर्थकों संग थामा दामन