Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वो जेल में बंद था; इधर सरेंडर कराने पुलिस पहुंच गई घर, आरोपी की मां के सामने दीवार पर चिपका दिया पेपर

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 07:04 PM (IST)

    झारखंड पुलिस ने एक ऐसे आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया जो पहले से ही जेल में बंद है। यह मामला एक 28 वर्षीय विवाहित महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और फर्जी कागजात बनाने से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को फरार मानते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा किया लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। बिहार में सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ निवासी अभिनय उर्फ अजय के घर झारखंड राज्य के पलामू जिले की चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चस्पाया है। जिस केस में पुलिस ने आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया है, उस केस में आरोपी जेल में बंद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना में एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व फर्जी कागजात बनाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 134/24 के नामजद आरोपी कुमार अभिनय उर्फ अजय को झारखंड पुलिस फरार मान रही थी।

    इसी सिलसिले में एसडीजेएम कोर्ट पलामू (झारखंड) द्वारा निर्गत इश्तेहार 16 जनवरी 2025 को पुलिस को तामिला कराने के लिए मिला, जिसको लेकर अनुसंधानकर्ता चैनपुर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी मंगलवार सुबह त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे।

    पुलिस को मिली यह जानकारी

    यहां थानाध्यक्ष से संपर्क कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार दोपहर एक बजे आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान आरोपी की मां भी मौजूद थीं।

    इश्तेहार चस्पा करने के बाद जब पुलिस वापस थाना लौटी तो आरोपी के परिजनों ने जानकारी दी कि कुमार अभिनय उर्फ अजय पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

    इस पर झारखंड पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। बाद में चैनपुर थाना पुलिस ने एसडीजेएम न्यायालय, पलामू से संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि आरोपी ने 25 फरवरी 2025 को आत्मसमर्पण कर दिया था।

    इसके बाद झारखंड पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर से चस्पाए गए इश्तेहार को हटा दिया। वहीं, अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपी कुमार अभिनय इस केस का मुख्य आरोपी है।

    एक आरोपी ने पहले ही ले ली थी जमानत

    • मामले के दूसरे आरोपी मिथिलेश कुमार, जो मुख्य आरोपी अभिनय का भाई है, उसपर चोरी का आरोप था। उसने पहले ही जमानत ले ली थी।
    • अनुसंधान के दौरान पता चला कि आरोपी कुमार अभिनय को उम्मीद थी कि उसे बेल आसानी से मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह पिछले आठ महीने से फरार था।
    • इसके बाद, 16 जनवरी 2025 को एसडीजेएम, पलामू (झारखंड) के न्यायालय से फरार आरोपी के विरुद्ध इश्तेहार तामिला कराने का आदेश प्राप्त हुआ। जो मंगलवार को फरार आरोपी के घर चस्पाया गया।
    • बाद में जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी कुमार अभिनय इसी मामले में 25 फरवरी 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है और फिलहाल जेल में बंद है। इस सूचना के बाद आरोपी के घर से चस्पाया गया इश्तेहार हटा दिया गया।

    यह भी पढ़ें-

    बदल जाएगा बिहार का ट्रैफिक सिस्टम, होने जा रहा ये बड़ा काम; 58 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    बिहार में नेता के पास न्याय के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म, एबॉर्शन भी कराया; पति को दिखाई अश्लील वीडियो