Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siwan News: सिवान में 7 दिन में 96 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? इस बड़ी वजह से लिया गया एक्शन

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 07:38 PM (IST)

    Siwan News सिवान पुलिस ने 7 दिन के विशेष अभियान में 96 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 85 को जेल भेज दिया गया है। अभियान के दौरान 290.50 लीटर शराब ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिवान में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार (जागरण)

    जागरण संवाददाता, सिवान। Siwan News: पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले सात दिन के विशेष अभियान के दौरान 96 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, इनमें से 85 आरोपितों को जेल भेजा गया। मामले में एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दो से आठ सितंबर तक चले विशेष अभियान के दौरान 96 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 85 को जेल भेजा गया और 11 को पुलिस बांड पर छोड़ दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान विविध कांडों में 32, शराब के कांड में 55, हत्या के प्रयास कांड में तीन, आर्म्स एक्ट के कांड में तीन, हत्या के कांड में दो, अनुसूचित जाति-जनजाति के कांड में एक गिरफ्तारी की गई। वहीं 290.50 लीटर शराब व 699.140 लीटर शराब जब्त किया गया। जबकि 101 वारंट व चार कुर्की का निष्पादन किया गया। जबकि पांच लाख 53 हजार रुपया जुर्माना की राशि वसूल की गई।

    उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आठ बाइक, चार कार, दस मोबाइल, एक स्कार्पियों, एक ई-रिक्शा, एक कट्टा, एक सिक्सर, एक पिस्टल, आठ गोली, एक किलोग्राम गांजा, नकद 24 हजार 850 रुपया सहित अन्य सामान बरामद हुआ। बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व पुलिस टीम रात भर छापेमारी में जुटी रही। सदर एसडीपीओ और महाराजगंज एसडीपीओ भी छापेमारी में लगे रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर काल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें

    Rohtas News: रोहतास में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा जख्मी, आधा दर्जन जवान घायल

    Katihar News: कटिहार में पुलिस टीम पर हमला, ताश खेलने के विवाद पर मचा बवाल; जान बचाकर भागे जवान