Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किराये के कमरे में देह व्यापार का धंधा चलाने वाली दो महिला गिरफ्तार

    By Tarun KumarEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 04:49 PM (IST)

    गुरुवार की देर शाम जिस घर में छापेमारी हुई। वह घर एक शिक्षा विभाग में तैनात कर्मी का है। मकान में दो कमरे लेकर देह रैकेट चलाया जा रहा था। किसी को इस ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी, दो महिला गिरफ्तार

    जासं, सिवान : महादेवा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर में गुरुवार की देर रात देह व्यापार की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिला यूपी की रहने वाली हैं। छापेमारी की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पकड़ी गईं दोनों महिलाओं की निशानदेही पर शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस टीम छापेमारी करती रही। पुलिस की माने तो इस रैकेट में अन्य लोगों भी शामिल हैं जिनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात डायल 112 द्वारा सूचना दी गई कि सलेमपुर में कुछ महिला हंगामा कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पर पहुंच कर देखा कि दो महिला एक मकान के आंदर थीं और घर के बारह काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि ये महिलाएं देह व्यापार का धंधा करती हैं और यहां रैकेट चलता है। इसके बाद दोनों महिलाओं को पकड़कर महिला थाना के सिपुर्द कर दिया गया। वहीं महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि दो महिला को महादेवा ओपी द्वारा गिरफ्तार कर सौंपा गया दोनों महिलाओं से पूछताछ चल रही है। प्राथमिकी नहीं हुई है।

    बताया कि रैकेट चलने का दोनों महिला पर आरोप है। किराए के मकान में दोनों महिला रैकेट चलाने का काम करती थीं और प्रतिदिन बहुत से लोग यहां पर आते थे। गुरुवार की देर शाम जिस घर में छापेमारी हुई। वह घर एक शिक्षा विभाग में तैनात कर्मी का है। मकान में दो कमरे लेकर रैकेट चलाया जा रहा था। किसी को इस बात का एहसास नहीं था कि छोटे से घर में यह अनैतिक कार्य भी होता है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में शराब सचमुच बहुत खराब, अफसर की पहले गई नौकरी; अब सामने आई नई आफत