विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आशा रंजन को फिर मिली धमकी, केस वापस लो वर्ना टुकड़े - टुकड़े कर देंगे

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 10:04 PM (IST)

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में उनकी पत्नी आशा रंजन को फोन पर दुबारा धमकी मिली है कि शहाबुद्दीन के खिलाफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]।बिहार के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मृतक पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन को दुबई के फोन नंबर से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। आज फिर उन्होंने सिवान के महादेवी ओपी में शिकायत दर्ज करायी है कि दुबारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

अाशा रंजन ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा है कि जिस नंबर से 26 दिसंबर की रात को उन्हें शहाबुद्दीन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी मिली थी और एेसा नहीं करने पर उनके और उनके परिवार के लोगों के टुकड़े-टुकड़े काट देने की बात कही गई थी।

इस बारे में पुलिस अभी तहकीकात कर ही रही थी कि कल रात फिर आशा रंजन को उसी नंबर से फोन कर धमकी दी गई है कि इतने टुकड़े करेंगे कि गिन नहीं पाओगी, केस वापस लो।

इससे पहले 28 दिसंबर को आशा रंजन ने सिवान के महादेवा थाने में लिखित आवेदन दिया था जिसमें लिखा गया था कि किसी अज्ञात शख्स ने दुबई से फोन कर धमकी दी है कि शहाबुद्दीन के खिलाफ केस वापस लो नहीं तो तुम्हारे साथ परिवार के टुकड़े-टुकड़े कर डालेंगे।

आशा रंजन को जिसने फोन किया है वह फोन नंबर दुबई का है जिसमें अज्ञात अपराधी ने उन्हें +671 नंबर से कॉल कर धमकी दी है कि शहाबुद्दीन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से अपने पति की हत्या का केस वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे इतने टुकड़े करेंगे कि गिन नहीं पाओगी।

राजदेव हत्याकांड : SC ने कहा- CBI तीन महीने में पूरी करे जांच

मामले को लेकर आशा रंजन ने पुलिस से शिकायत की थी। मालूम हो कि सीवान में हुए इस मर्डर के बाद फिलहाल दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई हो रही है। आगामी 17 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई होनी है। मामले में आरोपी बनाये गए बाहुबली नेता शहाबुद्दीन भी फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

बिहार : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच सीबीआइ को सौंपी गई

महादेवा ओपी के थानाप्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आशा रंजन ने सुरक्षा की गुहार लगाई है और वो काफी डरी हूुई हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और उन्होंने इसका लिखित आवेदन दिया है।

गौरतलब है कि 13 मई 2016 को जब पत्रकार राजदेव रंजन अपने आॅफिस से घर लौट रहे थे इस दौरान कुछ अपराधियों ने को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हालांकि राज्य सरकार की अनुशंसा पर इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

इस मामले में आशा रंजन ने आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन पर साजिश्कर्ता होने का आरोप लगाया था जो फिलहाल सिवान जेल में बंद हैं। इससे पहले आशा रंजन ने शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने को लेकर भी याचिका दायर की थी। बता दें कि सीवान में हुए इस मर्डर के बाद सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।