Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'सभी वर्गों को मिल रहा है सम्मान', लेसी सिंह ने की PM माेदी व CM नीतीश की तारीफ

    Updated: Mon, 20 May 2024 07:05 PM (IST)

    जेडीयू की मंत्री लेसी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी वर्ग को ध्यान रखा गया और सभी के लिए कार्य किया गया। उन्होंने आग कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर से लेकर दशरथ मांझी वीर कुंवर सिंह महाराणा प्रताप को सम्मान देने से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न का सम्मान देने की बात भी कही।

    Hero Image
    प्रेसवार्ता के दौरान विक्ट्री चिह्न दिखाते जदयू के नेतागण

    जागरण संवाददाता, सिवान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किया गया है। साथ ही सभी वर्ग के लोगों को सम्मान भी दिया गया है।

    डॉ. भीमराव आंबेडकर से लेकर दशरथ मांझी, वीर कुंवर सिंह, महाराणा प्रताप को सम्मान देने से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न का सम्मान दिया गया है।

    गरीब स्वर्ण को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश में 13 स्वर्णों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। सूबे की सरकार में 29 में से नौ को मंत्रीमंडल में स्थान दिया गया है। उक्त बातें मंत्री लेसी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन पर साधा निशाना

    उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा भगवा वस्त्र का प्रयोग कर, चुनरी ओढ़कर व वेश बदलकर तरह-तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। साथ ही सिवान की जनता को दिगभ्रमित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वेश बदलने से चाल व चरित्र नहीं बदला जा सकता है। सिवान की जनता अब झांसे में नहीं आने वाली है और उनके मंसूबों को कभी भी सफल नहीं होने देगी। सिवान की जनता अमन, चैन व शांति चाहती है।

    उन्होंने कहा कि सभी मतदाता जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी देवी के पक्ष में वोट देने के लिए गोलबंद हैं। पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि लोगों के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि स्वर्ण वोटर अब निर्दलीय व महागठबंधन के पक्ष में जा रहे हैं।

    ये लोग रहे उपस्थित

    वे एनडीए के साथ नहीं हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि वे लोग भाजपा, जदयू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बहुत समय नहीं रह गया है। मौके पर लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह उर्फ जीशु सिंह, सुनील कुमार, प्रिंस कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें-

    Upendra Kushwaha: 'एनडीए को 400 सीट...' उपेंद्र कुशवाहा ने डाला वोट, देश के चुनावी माहौल पर कह दी ये बात

    Chirag Paswan को लेकर नित्यानंद राय ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी! PM Modi का नाम लेकर बोल दी ये बात