Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samastipur News: असम राइफल्स के जवान की हत्या में चार बदमाश गिरफ्तार, साथियों ने ही गला दबाकर कर दी थी हत्या

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM (IST)

    समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के असम राइफल्स के जवान करुणेश हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कांड में पुलिस ने शनिचरा भूइ स्थान के पास अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद साथियों ने करुणेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

    Hero Image
    असम राइफल्स के जवान की हत्या में चार बदमाश गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट वृंदावन निवासी असम राइफल्स के जवान 35 वर्षीय करुणेश हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस कांड में पुलिस ने शनिचरा भूइ स्थान के पास अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपितों ने घटना का राज खोला है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व महनार क्षेत्र में एक व्यक्ति से बाइक लूट ली थी।

    इस घटना में मृतक असम राइफल्स का जवान करुणेश भी शामिल था। करुणेश की बदमाशों से साठगांठ थी। उसके साथी बदमाश उसी की बोलरो से क्षेत्र में लूटपाट करते थे।

    गला दबाकर कर दी गई थी हत्या 

    10 नवंबर को बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गोधना गांव के पास एनएच 28 के किनारे साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटनास्थल से उसकी बोलेरो मिली थी।

    10 नवंबर की रात करुणेश और उसके आठ सहयोगी बोलेरो से विद्यापतिनगर से दलसिंहसराय होते हुए बछवाड़ा टोल टैक्स होकर बरौनी जीरोमाइल पहुंचे।

    शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

    वहां करुणेश ने सहयोगियों के साथ शराब पी। इसके बाद बछवाड़ा के पास करुणेश अपनी बोलेरो से एक चार पहिया वाहन का पीछा करते हुए लूटपाट की नीयत से रोकने का प्रयास किया।

    उस वक्त करुणेश की बोलरो उसका साथी राहुल चला रहा था। चार पहिया वाहन के ओवरटेक करने में बोलेरो का टायर फट गया। इसके बाद करुणेश गाली-गलौच और हंगामा करने लगा।

    वापस घर पहुंचने पर करुणेश मारपीट की धमकी दी। इससे नाराज साथियों ने गमछा से गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को उसकी बोलेरो में रख दिया और भाग निकले।

    फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही पुलिस

    एसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपितों में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ गांव निवासी कुंदन कुमार, बाबी कुमार, विवेक कुमार और राजा चौक के राहुल कुमार हैं।

    इनके पास से पुलिस को एक कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल व एक बाइक मिली। सभी को जेल भेज दिया गया। करुणेश दीमापुर में कार्यरत था। छठ पर्व को लेकर छुट्टी में घर आया था।

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS Final: कप नहीं जीता तो क्या हुआ...' छठ घाट पर मैच देखने वाले फैंस ने दिए रिएक्शन, कहा- भारत ने जीता दिल

    Bihar News: पिस्टल से लैस बदमाशों ने बैंक के कैश वैन पर बोला हमला, मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े 8.41 लाख की लूट