Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संसद भवन में सिवान की बेटी आकांक्षा की प्रतिभा के कायल हुए सभी, इस प्रदेश की तरफ से की शिरकत

    By Shashi Bhushan Upadhyay (Siswan)Edited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 07:43 PM (IST)

    संसद भवन में सिवान की बेटी आकांक्षा की प्रतिभा के कायल हुए सभी। आकांक्षा ने आंबेडकर की जयंती पर संसद भवन में हरियाणा का किया प्रतिनिधित्व। वह फिलहाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एलएलएम की छात्रा हैं। उन्होंने आंबेडकर को लेकर अपने विचार रखे।

    Hero Image
    संसद भवन में सिवान की बेटी आकांक्षा की प्रतिभा के कायल हुए सभी, इस प्रदेश की तरफ से की शिरकत

    संसू, सिसवन (सिवान)। बिहार की बेटियां देश-दुनिया में प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। ऐसे में इन दिनों सिवान की एक बेटी की चर्चा हो रही है। जिसने देश की संसद में जाकर अपनी बात कही।

    सिवान की इस बेटी का नाम है आकांक्षा राय। दरअसल, प्रखंड के ट्रेनवा माधोपुर निवासी अशोक राय की पुत्री आकांक्षा ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को अपना संबोधन दिया। 

    इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वहीं मौजूद थे। बिरला की उपस्थिति में आकांक्षा ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपनी अभिव्यक्ति दी।

    इसमें आकांक्षा ने आंबेडकर के समतामूलक समाज, न्याय संगत विकास, लोकतंत्रात्मक जीवन मूल्य के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक एवं शिक्षा के प्रति विचारों का व्यावहारिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    फिलवक्त आकांक्षा हरियाणा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एलएलएम की छात्रा हैं। आकांक्षा ने आंबेडकर जयंती के मौके पर "देश में भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर के योगदान" विषय पर हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

    यह आयोजन प्राइड स्कीम के तहत भारत सरकार की ओर से किया गया था। इसमें 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह, जिप सदस्य ब्रजेश सिंह, पूर्व मुखिया नीलम सिंह, सरपंच चंद्रभूषण उपाध्याय आदि ने आकांक्षा की उपलब्धि को एक सुखद क्षण बताते हुए उसके बहुआयामी प्रतिभा की प्रशंसा की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।