Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉलेज गयी बेटी फिर वापस नहीं लौटी, दर-दर की ठोकर खा रहे परिजन

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Thu, 13 Apr 2017 10:26 PM (IST)

    सिवान में लड़की पढ़ने के लिए कॉलेज गई लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजन लोकलाज के भय से पुलिस के पास नहीं गये। 12 महीने बीत गये हैं। अब पुलिस के पास भी जाने से परिजनों को डर लग रहा है।

    कॉलेज गयी बेटी फिर वापस नहीं लौटी, दर-दर की ठोकर खा रहे परिजन

    सिवान [जेएनएन]। सिवान के सिसवन की एक छात्रा बारह महीने पहले गायब हो गई, उसका आज तक पता नहीं चल पाया है। वह कॉलेज से लौटी तो जरूर, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी ढूंढा, पर उसका पता नहीं चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार के लोग काफी डर गए। लोगों ने भी समझाया कि पुलिस के चक्कर में पडऩे से बदनामी होगी, सो थाना भी नहीं गए। वह बारहवीं की छात्रा थी। परिजनों ने खुद ढूंढना शुरू किया। दिल्ली से पंजाब, कोलकाता हर जगह ढूंढ आए, कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

    पिता का कहना है कि उसकी गुमशुदगी के बाद वे थाने गए, पर एक पुलिसकर्मी ने प्रेम प्रसंग का मामला बता उसे खुद ढूंढने की सलाह दी। वे कुछ समझ नहीं पा रहे थे, घर लौट आए। इसके बाद वे लोकलाज से चुप हो गए, लेकिन बेटी की तलाश जारी रखी।

    उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि किसी वरीय पुलिस अधिकारी से क्यों नहीं मिले। पिता का कहना है कि अब पुलिस के पास जाएंगे तो पता नहीं क्या-क्या पूछा जाएगा। इतने दिनों तक कहां थे। मामला क्यों नहीं दर्ज कराया? इस डर से पुलिस के पास भी नहीं जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: राजद विधायक के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट

    माता-पिता बेटी को पढ़ाने के लिए सारे संसाधन उपलब्ध करा रहे थे। सपना था कि उसे अफसर बनाएंगे। बेटी भी समय पर कॉलेज जाती थी और घर आकर मां के काम में हाथ बटाती थी। छात्रा जब से गुम हुई, तभी से उसकी मां सदमे में आ गई।

    यह भी पढ़ें: मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ना पड़ेगा महंगा, देना होगा 15 लाख जुर्माना

    उधर पिता ने अपने रिश्तेदारों से लेकर हर संभावित स्थानों पर उसकी खोज की। आठ माह से वह कहां है, परिजन यही सोचकर परेशान है। उसके माता-पिता ने बताया कि वे नहीं चाहते थे कि बेटी को लेकर कोई किसी तरह की बात कहे। पुलिस में जाने पर लोग तरह-तरह की बातें करते। किसी ने अपहरण कर लिया।

    पता नहीं किस हाल में होगी, यह चिंता सभी को खाए जा रही है। गलती जरूर हुई कि घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी।

    यह भी पढ़ें: यहां पानी से ही हैं मछलियों को खतरा, जानिए