दूल्हे को चाय पीने भेज दुल्हन हुई फरार, जानिए
बिहार के सिवान में शादी कर लौट रही दुल्हन ने प्यार से दूल्हे का चाय पीने के लिए भेजा और खुद फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हन नहीं मिली तो निराश दूल्हा घर लौट आया।
सिवान [जेएनएन]। दूल्हे राजा गए चाय पीने इधर दुल्हन गाड़ी से हो गई फरार। जब काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हने का कोई पता नहीं चला तो बेचारा दूल्हा निराश होकर वापस घर लौट गया। मामला बिहार के सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के एक गांव का है।
बताया जा रहा है कि 31 मई को प्रखंड के एक गांव बारात आई थी। शानदार शादी हुई। दोनों पक्षों में खर्च में कोई कोताही नहीं बरती थी। सभी रस्म पूरी होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई भी हुई। रास्ते में एक बाजार में गाड़ी का ड्राइवर चाय पीने के लिए गया।
तभी दुल्हन अपने पति से प्यार से बोली जाईं, रउवो चाय पी लीं। रात भर जागल होखेम। थकान दूर हो जाई। बेचारा पति दुल्हन की इस बात को उसका प्यार समझ बैठा और चाय पीने चला गया। थोडी देर बाद जब चाय पीकर लौटा तो देखा कि उसकी नई नवेली दुल्हन गाड़ी से गायब थी।
यह भी पढ़ें: वरमाला के बाद दुल्हा हुआ फरार, पिता सहित परिजन गिरफ्तार
काफी देर तक खोजबीन की, पर वह कही नहीं मिली। बेचारा थकहार कर अपने गांव चला गया। दो दिन तक हर जगह खोजबीन की गई, पर दुल्हन कहीं नहीं मिली। धीरे-धीरे यह बात चर्चा में आई तो खुलासा हुआ। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।