यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: पहले टूटा मंच फिर बस की छत से तेजस्वी ने दिया जोरदार भाषण, समझाया 'बाप' का मतलब
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सीतामढ़ी पहुंचने से पूर्व उनकी सभा में बना मंच टूट गया। रीगा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सीतामढ़ी पहुंचने से पूर्व उनकी सभा में बना मंच टूट गया। रीगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनका मंच टूट गया और वह गिर पड़े। मंच टूटने के साथ ही अफरा -तफरी मच गई।
हालांकि तुरंत माहौल को शांत कर लिया गया। जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचने वाले थे। डुमरा हवाई मैदान में मंच पर बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
(1).jpeg)
बस की छत से तेजस्वी यादव ने सभा को किया संबोधित, समझाया 'बाप' का मतलब
डुमरा हवाई अड्डा मैदान में बने मंच के टूटने के कारण बस की छत से ही नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माई (एम वाई) की पार्टी है , लेकिन आज उनलोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (एम वाई) की पार्टी है, बल्कि ये बाप BAAP की पार्टी है। अब आपको इसका मतलब समझना होगा। यहां B का मतलब है - बहुजन, A का मतलब -अगड़ा, A का मतलब - आधी आबादी, P का मतलब -पुअर या गरीब की पार्टी है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारी लड़ाई असली भाजपा से, पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं पलटने वाले चाचा जी की गारंटी वे लेंगे।

ये भी पढ़ें- VIDEO: भोले बाबा की पूजा कर जनविश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी, लालू और राबड़ी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अब नीतीश कुमार को ये क्या बोल गईं राबड़ी देवी, बुरी तरह भड़केगी JDU, सियासी घमासान मचना तय
