गया-झाझा मेमू में बेहोश यात्री को मृत समझ पोस्टमार्टम भेजा, अस्पताल पहुंचे तो पाए गए जीवित
शेखपुरा के सदर अस्पताल में एक अद्भुत घटना घटी। गया-झाझा मेमू ट्रेन में अचेत पाए गए 72 वर्षीय सातो सिंह को मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अस्पताल पहुंचते ही उनके शरीर में हलचल हुई और वे जीवित पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार, चलती ट्रेन में ठंड के कारण वे बेहोश हो गए थे। अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
-1769532955305_m.webp)
वाहन से उतरते ही बुजुर्ग में हुई हलचल। फोटो जागरण
HighLights
वृद्ध को मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अस्पताल पहुंचते ही शरीर में हलचल, जीवित पाए गए।
ठंड के कारण अचेत हुए थे, अब स्थिति स्थिर।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। सदर अस्पताल में मंगलवार को अद्भुत घटना घटित हुई, जिसने चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी चकित कर दिया।
रेलवे स्टेशन से जिस वृद्ध को मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया था, अस्पताल पहुंचते ही उनके शरीर में हलचल होने लगी। उनकी पहचान कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव निवासी 72 वर्षीय सातो सिंह के रूप में हुई है। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
दरअसल, सुबह करीब आठ बजे गाड़ी संख्या 63316 डाउन गया-झाझा मेमू ट्रेन में सातो सिंह अचेत हो गए थे। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। सातो को उतारने के लिए 15 मिनट तक रुकी रही।
इसके बाद शव वाहन पहुंचा और सातो को लेकर सदर अस्पताल गया। उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए स्ट्रेचर पर लेटाया जा रहा था, तभी शरीर में हलचल होने लगी।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संभवतः चलती रेलगाड़ी में ठंड के कारण वृद्ध अचेत हो गए थे। अब उनकी स्थिति स्थिर है। वे खतरे से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें- शेखपुरा में दिखा बैंकों के हड़ताल का असर, एटीएम भी रहीं बंद
यह भी पढ़ें- Bihar News: 414 विद्यालय रडार पर, मुजफ्फरपुर में सुविधाओं का होगा आकलन
यह भी पढ़ें- Bhojpur News: नीलगाय से टकराई बाइक, वार्ड पार्षद पुत्र की मौत; फुफेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी