विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhojpur News: नीलगाय से टकराई बाइक, वार्ड पार्षद पुत्र की मौत; फुफेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी

Published: Tue, 27 Jan 2026 09:46 PM (IST)

भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम आरा-पटना हाईवे पर नीलगाय से बाइक टकराने से एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में वार्ड पार्षद शिशुपाल राय के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई सन्नी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चंदन को मृत घोषित कर दिया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भोजपुर में नीलगाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक।

  2. वार्ड पार्षद पुत्र चंदन कुमार की मौके पर मौत।

  3. फुफेरा भाई सन्नी यादव गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा–पटना नेशनल हाईवे पर मनभावन मोड़ एवं कोईलवर थाना के बीच मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हादसा तेज रफ्तार केटीएम बाइक के सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराने के कारण हुआ। मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव निवासी, पंचायत के वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद शिशुपाल राय के 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।

वह एक दुकान में बिलिंग का काम करता था। वहीं, जख्मी युवक उसी थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी भुअन राय का 17 वर्षीय पुत्र सन्नी यादव है। दोनों आपस में ममेरे और फुफेरे भाई बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार अपने फुफेरे भाई सन्नी यादव के घर गया था। वहां से दोनों बाइक से सकड्डी की ओर जा रहे थे। इस दौरान कोईलवर थाना और मनभावन मोड़ के बीच अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

आरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां उर्मिला देवी, बहनें सावित्री व ज्योति तथा भाई कुंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।