विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेखपुरा में दिखा बैंकों के हड़ताल का असर, एटीएम भी रहीं बंद

Published: Tue, 27 Jan 2026 10:16 PM (IST)

शेखपुरा में मंगलवार को बैंकों की हड़ताल से जनजीवन और कारोबार प्रभावित हुआ। शनिवार से तीन दिन की बैंक बंदी के बाद यह हड़ताल हुई, जिससे कुल चार दिनों तक बैंक बंद रहे और अधिकांश एटीएम भी काम नहीं कर रहे थे। आम लोगों और व्यापारियों को काफी कठिनाई हुई। बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्हें देर रात तक काम करना पड़ता है।

बैंकों की हड़ताल का दिखा असर। फोटो जागरण

बैंकों की हड़ताल का दिखा असर। फोटो जागरण

HighLights

  1. मंगलवार को शेखपुरा में बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल।

  2. शनिवार से चार दिनों तक बैंक और एटीएम बंद रहे।

  3. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मुख्य मांग।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। मंगलवार को बैंकों की हड़ताल ने जनजीवन और कारोबार पर गहरा प्रभाव डाला। इस हड़ताल के कारण शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों की बैंक बंदी से शहर की अधिकांश एटीएम भी बंद रहीं। इससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। चार दिनों तक बैंक बंद रहने से व्यापारियों को भी काफी समस्याएं आईं।

मंगलवार को हड़ताल के दौरान कर्मियों ने बैंक के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें यूनियन के सचिव विकास कुमार ठाकुर के साथ बबलू कुमार, कुंदन कुमार, प्रफुल्ल कुमार, रंजीत कुमार, आशीष कुमार और चंदन कुमार जैसे कई बैंककर्मी शामिल हुए।

विकास कुमार ठाकुर ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल बैंकों में पांच दिनों का सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर की गई है। केंद्र के सभी वित्तीय संस्थानों में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिनों का सप्ताह है, लेकिन बैंकों में यह व्यवस्था लागू नहीं है। बैंक कर्मियों को रात आठ बजे तक काम करना पड़ता है, जिससे वे न तो ग्राहकों को बेहतर सेवा और न ही परिवार को समय दे पाते।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में अब राजस्व अभिलेखागार में खोजा जाएगा वर्ष 1971-72 का स्टांप बिक्री रजिस्टर

यह भी पढ़ें- रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय : अनाथ बच्चों को शिक्षण सामग्री, राशन और बेसहारा लोगों को द‍िया कंबल

यह भी पढ़ें- गया सोना लूट कांड: थानाध्यक्ष और सिपाही ही थे मास्टरमाइंड; SIT ने किया बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।