विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय : अनाथ बच्चों को शिक्षण सामग्री, राशन और बेसहारा लोगों को द‍िया कंबल

Published: Tue, 27 Jan 2026 09:31 PM (IST)

चैतन्या केयर फाउंडेशन ने नाथनगर के रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में अनाथ बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और राशन वितरित किया। सुजापुर सहित आसपास के 200 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल भी दिए गए। यह आयोजन स्वर्गीय शांति नारायण सिन्हा और वीणा पानी सिन्हा की स्मृति में हुआ। फाउंडेशन ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने और अपने गृह क्षेत्र के प्रति कर्तव्य निभाने पर जोर दिया।

चैतन्या केयर फाउंडेशन ने गरीब लोगों को दी राहत सामग्री।

चैतन्या केयर फाउंडेशन ने गरीब लोगों को दी राहत सामग्री।

HighLights

  1. अनाथालय के बच्चों को मिली पठन-पाठन सामग्री और राशन।

  2. सुजापुर सहित 200 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल।

  3. चैतन्या केयर फाउंडेशन ने किया समाज सेवा का आयोजन।

संवाद सहयोगी, नाथनगर (भागलपुर)। नाथनगर के रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में मंगलवार को यहां पल बढ़ रहे अनाथ बच्चों को पठन- पाठन सामग्री, राशन और सुजापुर, रामपुर, मिर्जापुर, बाबू टोला और अनाथालय रोड के 200 से अधिक बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह आयोजन चैतन्या केयर फाउंडेशन की ओर से सुजापुर निवासी स्वर्गीय शांति नारायण सिन्हा एवं उनकी माता स्वर्गीय वीणा पानी सिन्हा की स्मृति में किया गया।


इस अवसर पर चैतन्या कंसल्टेंसी के दिल्ली से आए पदाधिकारी दिवाकर तिवारी ने कहा कि फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंदों का संबल बनता रहेगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर संजय कुमार सिन्हा के बड़े भाई धनंजय कुमार सिन्हा, वार्ड काउंसलर मनीष यादव, अनाथालय के अध्यक्ष सजय कुमार झा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव सहजानंद मिश्र, चैतन्य कंसल्टेंसी के झारखंड प्रभारी चंचल कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


इससे पूर्व चैतन्या के दिल्ली से आए पदाधिकारी ने कहा कि हम यहां जरूरतमंद, बुज़ुर्ग और सहारा-विहीन माताओं को कंबल तथा अनाथालय के बच्चों को स्कूल बैग, पढ़ाई का सामान और राशन देने आए हैं। यह दया या एहसान नहीं, बल्कि अपनों के लिए, अपनों द्वारा निभाया गया फ़र्ज़ है। सेवा तब सच्ची होती है, जब उसमें दिखावा नहीं, सिर्फ़ ज़िम्मेदारी होती है। इसी सोच और इसी मार्गदर्शन के साथ आज हम यहां आपके बीच उपस्थित हैं।

Ramanandi Devi Hindu Orphanag Chaitanya Care Foundation1
कंपनी के डायरेक्टर संजय कुमार सिन्हा ने हमें यह संदेश देकर भेजा है कि सेवा का काम काग़ज़ों या दफ़्तरों से नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुजापुर कोई साधारण जगह नहीं है। यही वह धरती है जिसने एक परिवार को पहचान दी। इंसान चाहे जितना आगे बढ़ जाए, जिस माटी ने उसे बनाया हो, वहाँ लौटकर कुछ करना उसका कर्तव्य बन जाता है। आज जो सेवा यहाँ हो रही है, वह किसी शोर या दिखावे के लिए नहीं, बल्कि साफ़ सोच और अपनी जिम्मेदारी समझने का परिणाम है।


कंपनी के डायरेक्टर सुजापुर के निवासी हैं, लिहाजा उन्होंने इस बस्ती से 13 लोगों को अपनी संस्था में रोजगार दिया है। यह रिश्ता काग़ज़ों का नहीं, भरोसे का है। उन्होंने वादा किया है कि वह आगे भी योग्यता के हिसाब से अपने गृह जिले खासकर नाथनगर के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि अगर आज कंबल से किसी बुज़ुर्ग को थोड़ी राहत मिलती है, किसी ज़रूरतमंद को सम्मान महसूस होता है, किसी बच्चे की आँखों में थोड़ी उम्मीद जगती है तो समझिए हमारा यहां आना सार्थक हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।