विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिमझिम बारिश में भी नहीं रुके केके पाठक, जमुई के विद्यालयों का किया निरीक्षण; आज शेखपुरा का लग सकता है नंबर

By Arun SathiEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 22 Sep 2023 12:03 PM (IST)

KK Pathak लग रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने बिहार में शिक्षा की ...और पढ़ें

रिमझिम बारिश में भी नहीं रुके केके पाठक
रिमझिम बारिश में भी नहीं रुके केके पाठक

HighLights

  1. केके पाठक शेखपुरा में आज कर सकते हैं विद्यालयों का निरीक्षण
  2. 1993 में अनुमंडल पदाधिकारी रहने के बाद पहली बार शेखपुरा पहुंचे पाठक

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार की देर शाम शेखपुरा पहुंचे। यहां जिला अतिथि गृह में लगभग 20 मिनट विश्राम करने के बाद जमुई के लिए रवाना हो गए।

केके पाठक जमुई के थ्री स्टार होटल में रात्रि विश्राम कर रिमझिम बारिश में विद्यालयों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उनके साथ जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार भी दिखाई पड़े।

आज शेखपुरा के कुछ विद्यालयों का कर सकते हैं निरीक्षण

अनुमान है आज जमुई से पटना वापस जाने के दौरान केके पाठक शेखपुरा के कुछ विद्यालयों का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर दो दिन पहले से ही जिला का शिक्षा विभाग हाई अलर्ट पर है।

बरबीघा से लेकर चेवाड़ा तक के पटना से जमुई के रास्ते मे पड़ने वाले सड़क किनारे स्थित सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप मची हुई है।

यह भी पढ़ें - Bihar: मोबाइल छीनने के लिए अपराधी जान तक लेने को तैयार, नौंवी के छात्र को चलती ट्रेन से दिया धक्का

गुरुवार की शाम पटना से जमुई जाने के क्रम में लगभग सवा सात बजे पाठक शेखपुरा पहुंचे और 20 मिनट रुकने के बाद जमुई के लिए निकल गए।

शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट तथा लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने संयुक्त रूप से केके पाठक से मिलकर बात की। हालांकि, केके पाठक से पत्रकारों ने कुछ जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें - बिहार में देर है; अंधेर नहीं, 37 साल बाद गोलीबारी के मामले में मिला न्याय

काफी दिनों बाद शेखपुरा पहुंचे केके पाठक

पदाधिकारी सतीश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह भी साथ थे। 1993 में शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी रहने के बाद केके पाठक पहली बार शेखपुरा पहुंचे हैं। जमुई जाने के दौरान केके पाठक ने शेखपुरा डायट का भी निरीक्षण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।