Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: हैवानियत की हदें पार... शेखपुरा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, पुलिस ने दो को दबोचा

    By ritesh kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 09:15 AM (IST)

    शेखपुरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य दो युवक को हिरासत में लिया गया है। दो दिन पूर्व दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर में गांव में घटना के संबंध में जिस बात की जानकारी होने की बात कही जा रही थी उसी दिशा में पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, बरबीघा। शेखपुरा के बरबीघा में 30 जनवरी को नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य दो युवक को हिरासत में लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि दो दिन पूर्व दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर में गांव में घटना के संबंध में जिस बात की जानकारी होने की बात कही जा रही थी, उसी दिशा में पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी। पीड़ित परिजनों को इस बात की भनक लगते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी युवक कुंदन कुमार उर्फ डबलू उसी गांव का निवासी है। जबकि, दूसरा आरोपी हिरण कुमार पैन गांव का निवासी है।

    पोस्टमार्टम के बाद मिले साक्ष्य से मिलान कराया

    दोनों रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई भी हैं। घटनास्थल के पास ही आरोपी का खलिहान और पुंज भी है। चारों का मेडिकल जांच कराया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सीमेन की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मिले साक्ष्य से मिलान कराया जाएगा।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चार से पांच युवकों के इस घटना में शामिल होने की चर्चा थी। मगर भय वश किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। युवक सुबह, शाम घटना स्थल के समीप अपने पुंज के पास ही रहता था। उसके साथ गिरफ्तार उसका भाई भी कुछ दिन से गांव में ही रह रहा था।

    ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पूर्व पुलिस ने पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इधर, किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोट कर हत्या का मामला सामने आया है। चिकित्सक के अनुसार प्रथम जांच में दुष्कर्म की बात कही है, लेकिन एफएलसी रिपोर्ट एवं अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद इसकी पुष्टि की भी बात कही है।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार के जमुई में हैवानियत की हदें पार..., मासूम बच्चों के सामने मां को झाड़ी में ले गया दरिंदा और फिर..

    बाइक से देवघर ले गया और फिर..., हफ्ते भर दरिंदगी करता रहा हैवान, बदहवास हालत में पहुंची घर तो...