Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sheikhpura: रेलवे इंजीनियर ने मौसेरे भाई की छुरा घोंपकर हत्या की, परिजनों ने आरोपित पर किया हमला; स्थिति गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 08:19 AM (IST)

    शेखपुरा में एक रेलवे इंजीनियर ने अपने मौसेरे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद मृतक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    युवक की मौत के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन। जागरण

    शेखपुरा, जागरण संवाददाता। शेखपुरा सदर प्रखंड और कोरमा थाना के मुरारपुर गांव में मौसेरे भाई ने युवक छुरा घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना में हत्यारा भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे पावापुरी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में मौसेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक सिकंदर और हमलावर जितेंद्र अपने सगे मौसेरे भाई हैं। मृतक सिकंदर शेखपुरा में ऑटो चलाता है। वहीं, आरोपित जितेंद्र रांची में रहता है। वह रांची में रेलवे इंजीनियर है। मृतक सिकंदर का ससुराल जिले के कसार थाना के एफनी में है, जहां उसका 6 बीघा खेत है। संभवतः इसी भूमि को लेकर यह घटना हुई।

    बताया गया कि जितेंद्र शुक्रवार को ही रांची से मुरारपुर आया था। रात के एक बजे आरोपित ने अपने मौसेरे भाई सिकंदर पर छुरा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान घर के दूसरे सदस्यों ने जितेंद्र को पकड़ लिया और उसपर भी हमला कर दिया, जिससे जितेंद्र भी गंभीर रुप से घायल हो गया। 

    कोरमा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित परिवार के फर्द बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। शुरुआती जांच में भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है।