Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime News: बदला लेने का खौफनाक तरीका: युवक को बदमाशों ने खौलते पानी में फेंका, बस इतना सा था कसूर

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 04:36 PM (IST)

    बिहार के शेखपुरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बच्‍चों के बीच विवाद सुलझाने के लिए गए एक युवक को गरम पानी के हौज में बदमाशों ने डुबोया। इस घटना में युवक अनील यादव (40) गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर है।

    Hero Image
    इलाजरत झुलसा युवक अनील यादव की फोटो- जागरण।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। मेहूस थाना के फरीदपुर गांव में विवाद सुलझाने गए युवक को बदमाशों में गरम पानी के हौज में डुबो दिया। इस घटना में युवक अनील यादव (40) गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्‍चों के विवाद को सुलझाने की कर रहा था कोशिश

    इस घटना को लेकर मेहूस थाना की पुलिस को शिकायत की गई है। इसमें गांव के एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।

    घायल अनील के परिवार वालों ने बताया बुधवार की शाम अनील यादव का भतीजा और पड़ोस के बच्चे के साथ खेलने के दौरान कुछ विवाद हो गया था। बच्चों के इसी विवाद को अनील सुलझाने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में अपने भतीजे के साथ पड़ोस के बच्चों को भी समझा रहा था।

    हौज में रखे गरम पानी में डुबोया

    तभी पड़ोस के बच्चे के परिवार के लोगों ने अनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी मारपीट में धान को भांप देने के लिए बड़े हौज में रखे गरम पानी में बदमाशों ने अनील को डुबो दिया, जिससे अनिल के शरीर का दायां हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अनील को सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी स्थिति गंभीर मगर खतरे से बाहर बताई गई है। 

    यह भी पढ़ें: मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत के करीब लाना बनी चुनौती, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कई स्‍तरों पर चल रहा काम

    यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 165 करोड़ का सॉफ्टवेयर पार्क बनकर तैयार, केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन; जानें क्या है खासियत