Bihar News: शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने काटा बवाल, जमकर किया हंगामा; प्राचार्य और गार्ड पर लगाए आरोप
शिवहर इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज छतौना विशनपुर में प्राचार्य गार्ड पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने जहां कॉले ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज छतौना विशनपुर में प्राचार्य गार्ड पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने जहां कॉलेज परिसर में धरना दिया। वहीं पोस्टर लेकर कॉलेज के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया।
साथ ही प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े छात्रों ने चार घंटे से अधिक समय तक कॉलेज में हंगामा किया। इस दौरान छात्रों की प्राचार्य मो. सैरूद्दीन के साथ जमकर बकझक हुई है। स्थिति तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई।
नाराज छात्र वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना के बाद पिपराही बीडीओ और थानाध्यक्ष, तथा डायल 112 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की।
प्राचार्य पर लगाए ये आरोप
छात्रों के अनुसार प्राचार्य फैकल्टी और गार्ड मनमानी करते है। घटिया खाना पड़ोसते है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते है। प्राचार्य कॉलेज से निकाल देने और करियर बर्बाद करने की भी धमकी देते हैं।
आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व गार्ड दीपक ने अरमान नामक छात्र के साथ गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर गार्ड ने चाकू से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। छात्रों ने कॉलेज की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने और प्राचार्य को हटाने की मांग की।
प्राचार्य ने छात्राें पर लगाए आरोप
वहीं, प्राचार्य सैरूद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को छात्रों ने गार्ड के साथ मारपीट की थी। कॉलेज में तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
लिहाजा कॉलेज प्रशासन की सूचना पर सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची थी। इससे नाराज कुछ उपद्रवी छात्रों द्वारा हंगामा किया गया।
बताया कि कॉलेज के हॉस्टल में 280 बच्चे रहते है। इनमें 60- 70 बच्चे हंगामा में शामिल है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज के छात्रों और कर्मियों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
सीएम ने किया था कॉलेज का उद्घाटन
बताते चलें कि शिवहर में इसी साल छह जनवरी को सीएम नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया था। कुछ समय बाद ही यहां आधा दर्जन छात्राएं बीमार पड़ गई थी।
बताया गया था कि भोजन घटिया था, जबकि 22 जून को घटिया भोजन पड़ोसने का आरोप लगाकर छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया था। इसी बीच सोमवार को यह नया मामला सामने आया हैं।
यह भी पढ़ें - 'अगर किसी जाति की संख्या बढ़ानी होती तो नीतीश कुमार...' Bihar Caste Census पर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।