Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saran Crime: छपरा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शादी में शामिल होने गया था; मृतक की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

    Updated: Sun, 18 Feb 2024 02:55 PM (IST)

    शहर में शनिवार की रात एक युवक की चाकूगोद कर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक के समीप लहुलुहान हालत में गड्ढे में मिला। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी संजय राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन राय के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने ननिहाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

    Hero Image
    Saran Crime: मृत चंदन राय का फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, छपरा। शहर में शनिवार की रात एक युवक की चाकूगोद  कर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक के समीप  लहुलुहान हालत में गड्ढे में मिला।

    युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी संजय राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन राय के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने ननिहाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी  कर रहे थे। वह मूल रूप से सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव के रहने वाले है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में खोजबीन में जुटे रहे परिवारवाले

    बताया जाता है कि मृतक चंदन राय अपने परिवार के लोगों के साथ शनिवार की रात बगल में एक शादी समारोह में गया था। वहीं से चंदन गायब हो गया। जब रात में स्वजनों ने इनकी खोज की तो वह नहीं मिला। उसके मोबाइल पर परिजनों ने देर रात तक कॉल किया, लेकिन उसने रिसिव नहीं किया।

    आज सुबह आसपास के लोगों ने गड्ढे में शव  देखा तो सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे कर शव को अपने कब्जे में लिया। भिखारी चौक भिखारी ठाकुर चौक के पास एक शव  मिलने होने की सूचना मिलने पर चंदन के स्वजन भी डरे समय वहां पहुंचे।

    स्वजनों ने शव देखकर  पहचान लिया। युवक की हत्या चाकू गोदकर निर्मम तरीके से की गई है। चेहरे और छाती पर कई बार कर हत्या की गई है। मृतक के ममेरे भाई ने बताया कि शनिवार की रात बड़ा तेलपा मोहल्ले में एक बारात में आया हुआ था।

    बारात में शामिल होने के लिए चंदन  साथ गया था। जयमाल तक वह दिखा, लेकिन उसके बाद लापता हो गया। परिजनों द्वारा चंदन के मोबाइल पर फोन किया गया तो फोन पिक नहीं हुआ। रात में स्वजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। आज सुबह शव मिलने के बाद परिजनों को जानकारी हुई।

    नगर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि  युवक की हत्या चाकू गोदकर किया गया है। युवक के पास से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें -

    Bihar Politics: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच करेगी EOU, 10 करोड़ में डील होने का किया गया था दावा

    BPSC Teacher Salary: दूर हुई बिहार के शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या; अब इस तारीख को अकाउंट में आ जाएगी सैलरी