Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौधरोपण में बढ़ रही लोगों की अभिरुचि, रोज लगाए जा रहे सैकड़ों पेड़

    छपरा: दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का असर दिखने लगा है। इस अभियान में लोगों की रुची बढ़ने लगी है।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 27 Jul 2018 11:33 PM (IST)
    पौधरोपण में बढ़ रही लोगों की अभिरुचि, रोज लगाए जा रहे सैकड़ों पेड़

    छपरा: दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का असर दिखने लगा है। इस अभियान में लोगों की अभिरुचि बढ़ रही है। जिला मुख्यालय छपरा से लेकर ग्रामीण इलाके में लोग बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड रहे हैं। पौधरोपण के स्थान की कमी के बावजूद शहरों में भी लोग अपने आवासीय परिसर में पौधे लगा रहे हैं। सरकारी व निजी स्कूल के प्रधान बच्चों के साथ पौधे लगा रहे हैं। प्रभुनाथ नगर स्थित स्कॉलर पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अंजली ¨सह के नेतृत्व में बच्चों ने शहर के राजेंद्र सरोवर कैंपस में पौधारोपण किया। इस मौके पर प्राचार्या ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। मशरक पीएचसी में किया गया पौधरोपण

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सूत्र,मशरक(सारण): दैनिक जागरण के अभियान के तहत पीएचसी परिसर में शुक्रवार को फलदार पौधे लगाए गए। प्रभारी डॉ. एआर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पार्षद पुष्पा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा ने अस्पताल के लेखापाल जयनारायण, बाल विकास परियोजना कार्यालय के मधुरानी, प्रखंड शिक्षक संघ के नेता श्रीकांत यादव, रूपेश तिवारी, रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेन्द्र ¨सह, डॉ. पीके परमार के उपस्थिति में फलदार पौधे लगाएं। प्रभारी डॉ. एआर अंसारी ने कहा कि पेड़-पौधे भाई के समान होते हैं। इनकी रक्षा हम सब को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पौधे लगाने का अभियान दैनिक जागरण ने चलाया है जो काफी सराहनीय कार्य है। जिला पार्षद पुष्पा कुमारी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक है।

    लिच्छवी संगीत महाविद्यालय के छात्रों ने किया पौधरोपण

    संसू नयागांव: दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत नयागांव पोस्ट ऑफिस के पास स्थित लिच्छवी संगीत कला महाविद्यालय के छात्रों ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु वैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता को गुरु दक्षिणा के रूप में एक पौधा भेंट किया। इसे गुरु जी ने सहर्ष स्वीकार कर संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में सभी शिष्यों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण जनित प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए पौधे लगाना अतिआवश्यक है। पौधे की कमी के कारण मनुष्य को अनेकों तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। दैनिक जागरण ने जो पौधे लगाने का अभियान चलाया है वह बहुत ही सराहनीय है। इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर पौधे लगाकर धरती को बचाने की पहल करनी चाहिए। इस दौरान पौधारोपण में वरिष्ठ शिष्य अभय प्रकाश ¨सह, रवि कुमार चंद्रवंशी, सचिन कुमार, अर्पणा, लालू निराला, कुमारी स्मिता तथा सौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। अनवल में पौधरोपण

    संसू जलालपुर : दैनिक जागरण के आह्वान पर अनवल के मुखिया वीरेंद्र ¨सह ने साधपुर में सागवान के पौधे लगाए। श्री ¨सह ने कहा कि जागरण से ही प्रभावित होकर वे मनरेगा से 3000 पौधे लगाने का निर्णय ले चुके हैं। अनवल जिसे बौद्ध ग्रंथो मे अलावल कहा गया है। यहां बुद्ध ने निवास किया था। बुद्ध को पीपल प्रिय था। इसलिए यहां पीपल के पेड़ भी लगाए जाएंगे।