दीघा ब्रिज हाल्ट पर सवारी गाड़ियों का ठहराव शुरू
पहलेजा-दीघा रेल पुल से होकर आने जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने दीघा ब्रिज हाल्ट को चालू कर दिया गया है।
छपरा। पहलेजा-दीघा रेल पुल से होकर आने जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने दीघा ब्रिज हाल्ट को चालू कर दिया गया है। इस हाल्ट पर गोरखपुर से पाटलीपुत्र के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी सहित इस पुल से होकर चलने वाली सवारी गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया है। जिससे कि पटना शहर में जाने वाले यात्रियों को पाटलीपुत्र स्टेशन जाने से मुक्ति मिल सके।
विदित हो कि पहलेजा-दीघा गंगा रेल पुल पर ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के साथ ही दीघा में हाल्ट बनाने की मांग शुरू हो गई थी। इसके नहीं होने से यात्रियों को पाटलीपुत्र स्टेशन तक जाना पड़ता था। जिससे समय और पैसा भी अधिक खर्च होता था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दीघा में ब्रिज हाल्ट का निर्माण कराया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दीघा ब्रिज हाल्ट पर छह जोड़ी सवारी गाड़ियों का दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
ट्रेन का नाम आगमन - प्रस्थान
1. 63284 पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर 08.55 - 08.57
2. 63283 बरौनी-पटना मेमू पैसेंजर 18.48- 18.50
3. 55215 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर 10.20- 10.22
4. 55218 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 11.20- 11.22
5. 55217 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर 17.07- 17.09
6. 55216 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 18.25- 18.27
7. 55229 पाटलिपुत्र-बरौनी पैसेंजर 09.54- 09.56
8. 55230 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर 17.10- 17.12
9. 55007 पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर (वाया छपरा) 17.50- 17.52
10. 55008 गोरखपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर (वाया छपरा) 10.40- 10.42
11. 63285 बरौनी-पटना मेमू पैसेंजर 06.58- 07.00
12. 63280 पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर 20.46- 20.48
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।