Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी भिखारी नाथ

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 04 Sep 2020 07:16 PM (IST)

    सोनपुर प्रखंड स्थित नयागांव के स्वतंत्रता सेनानी को याद किया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी भिखारी नाथ

    छपरा नयागांव। सोनपुर प्रखंड स्थित नयागांव के स्वतंत्रता सेनानी एवं नयागांव पंचायत के प्रथम मुखिया सह कुशल शिक्षक भिखारी नाथ की 100वीं जयंती शुक्रवार को पंचायत भवन नयागाव में मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोनपुर विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता दहाउर प्रसाद तथा संचालन मोहन साह ने किया। विधायक ने कहा कि भिखारी नाथ की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर अर्धेन्दु भूषण सिन्हा (बंटी ), अरुण कश्यप, मंजू कश्यप, संजय कश्यप, ई. उपेंद्र प्रसाद, उपमुखिया उपेंद्र साह, चंद्रदेव राय, लगनदेव राय,दशरथ राय, रंजीत कुमार, उपेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे।