विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhapra news: पड़ोस की लड़की से था लव अफेयर, घर बुलाकर कर दी युवक की हत्या; कुछ दिन पहले आया था गांव

Published: Thu, 06 Feb 2025 06:46 PM (IST)

छपरा में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोलू कुमार महतो (19) के रूप ...और पढ़ें

युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन। (फोटो जागरण)
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
  2. घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद, एसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना

संवाद सूत्र, जागरण, एकमा सारण। रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार की रात चाकू गोद कर स्व. संतोष महतो के 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार उर्फ प्रिंस कुमार महतो की हत्या कर दी गई।

हत्या का कारण पूर्व की रंजिश एवं प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के परिवार के बीच विवाद हुआ था। घटना की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान भी विवाद और मारपीट हुई।

मूर्ति विसर्जन के दौरान जब मारपीट हुई थी तब हत्या कांड के आरोपित पक्ष द्वारा 112 नंबर पर कॉल किए जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। मौके पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा दोनों पक्ष को समझाकर मामला शांत कराया गया था।

प्रिंस एवं उसकी हत्या करने वाले आरोपित पक्ष का घर नजदीक ही है। दोनों पड़ोसी है। इस घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।

बताया जाता है कि स्व. संतोष महतो और उषा देवी के दो पुत्रों में प्रिंस छोटा था और वह गुजरात में किसी निजी कंपनी में काम करता था। बताया गया कि वह एक महीने पहले गांव आया था।

प्रिंस की मौत से घर में मातम छाया है। मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एसपी डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।

प्रिंस के भाई राहुल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार 

स्व. संतोष महतो के पुत्र गोलू कुमार उर्फ प्रिंस कुमार महतो की चाकू गोद कर हत्या मामले में उसके बड़े भाई राहुल कुमार महतो के बयान पर रसूलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। उसमें नवादा गांव निवासी प्रदीप कुमार पंडित पिता श्रवण पंडित एवं उनके एक संबंधी डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गोविंदा पंडित पिता विजेंद्र पंडित शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। दर्ज कराए गए फर्द बयान में राहुल कुमार ने बताया कि नवादा गांव स्थित श्रवण पंडित के घर हो रहे शोर शराबे को सुनकर जब उनके छत पर पहुंचा तो देखा कि आरोपितों द्वारा उनके भाई प्रिंस कुमार को चाकू एवं डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया।

पुलिस टीम ने इलाज के लिए प्रिंस को एकमा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने हत्याकांड की तहकीकात एवं आरोपितों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई के मामले में कई दिशा-निर्देश दिए।

एसपी के साथ एकमा एवं रसूलपुर के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही अन्य फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- 

Bihar: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, जमीन के विवाद में सगे चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या

Gaya News: गया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।