Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में नहीं थम रहे पुलिस पर हमले, अररिया और मुंगेर के बाद सारण में अधिकारियों पर भीड़ ने किया अटैक

    बिहार में एक के बाद एक लगातार पुलिस अधिकारियों पर भीड़ द्वारा हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दो दिन में दो ASI की मौत हो गई। वहीं अब सारण में दो पक्षों को बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    By Jagran News Edited By: Divya Agnihotri Updated: Sat, 15 Mar 2025 03:32 PM (IST)
    Hero Image
    सारण में पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला

    संसू, नयागांव(सारण)। सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के जैतिया गांव में शुक्रवार की शाम दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस

    बताया जाता है किजैतिया गांव में दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई,जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। सूचना मिलते ही सोनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान एक गुट के लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

    तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    घटना की सूचना पर सोनपुर थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात मंटू गोप,उसके भाई बबलू गोप और उनके गुर्गे मुन्नु यादव को गिरफ्तार कर लिया। सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

    पहले भी कर चुके हैं पुलिस पर हमला

    बताया जाता है कि मंटू गोप का नाम आपराधिक गतिविधियों में पहले से ही शामिल रहा है। इससे पहले भी वह एक अपहरण मामले में छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर चुका है।

    घटना के बाद जैतिया गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अररिया में ASI पर हमला

    • अररिया के फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन मल्ल लक्ष्मीपुर में गांजा तस्कर अनमोल यादव के आने की सूचना पर टीम के साथ छापामारी के लिए पहुंचे थे।
    • इस दौरान थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापामारी करते हुए आरोपित गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भीड़ ने ASI पर हमला कर दिया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    मुफस्सिल थाना में तैनात जमादार पर हमला

    दूसरा मामला मुफस्सिल थाना में तैनात जमादार की हत्या का है। आपसी विवाद सुलझाने गए मुफस्सिल थाने के जमादार संतोष कुमार सिंह पर बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। संतोष कुमार को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें

    Araria News: अररिया में बदमाश को पकड़ने गए ASI पर भीड़ का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Munger News: अररिया के बाद मुंगेर में जमादार पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत; परिवार में कोहराम