Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samastipur News: विभूतिपुर के कोदरिया में स्टैंड फैन से करंट लगने से महिला की मौत, बेटी जख्मी

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 03:24 PM (IST)

    विभूतिपुर में एक दुखद घटना में झाड़ू लगाते समय स्टैंड फैन से करंट लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी उसे बचाने की कोशिश में घायल हो गई। मृतका आशा देवी थीं और घायल बेटी का नाम पूनम कुमारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। महिला का अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के तट पर किया गया।

    Hero Image
    घटना के बाद रोते-बिलखते स्वजन व मृतका की फाइल फोटो।सौ. स्वजन

    संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया वार्ड 3 स्थित एक घर के भीतर झाड़ू लगाने के दौरान स्टैंड फैन से करंट लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि, मां को बचाने गई उसकी पुत्री करंट लगने से जख्मी हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका गांव के हीं परमेश्वर सिंह की पत्नी आशा देवी (52) और इनकी पुत्री पूनम कुमारी उर्फ कंचन (19) बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार सुबह आशा घर में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान वह एक कमरे में झाड़ू लगाने गई।

    जहां स्टैंड फैन में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। इस बात की जानकारी उसे नहीं थी। झाड़ू लगाने के क्रम में वह स्टैंड फैन को साइड हटाना चाही। तभी उसे करंट लग गई और वह गिर पड़ी। उसके चेहरे पर स्टैंड फैन गिरने से बुरी तरह जख्मी होकर दम तोड़ दी।

    अस्पताल में इलाजरत जख्मी कंचन। जागरण 

    स्टैंड फैन गिरने की आवाज सुनकर उसकी पुत्री पूनम कुमारी उर्फ कंचन अपनी मां को बचाने गई तो उसे भी करंट लग गई। तब वह वायर खिंचकर विद्युत कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया। चिखने-चिल्लाने पर मृतका के पति और चचेरा दामाद दौड़कर वहां पहुंचे।

    शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। महिला को मृत देख जख्मी पूनम उर्फ कंचन को टोटो पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक अमरनाथ शर्मा ने उसका उपचार शुरू किया। स्थिति में सुधार के बाद जख्मी पूनम उर्फ कंचन अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंची।

    मृतका के पति परमेश्वर सिंह, निरंजन कुमार, श्याम कुमार उर्फ झम्मा, शादीशुदा पुत्री खुशबू कुमारी, प्रमिला कुमारी और पूनम उर्फ कंचन समेत स्वजनों में चीख-पुकार मची रही। आसपास के लोगों, समाजसेवियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ढांढस बंधाने का दौर जारी रहा।

    मृतका के शव का अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी तट सिंघियाघाट में कर दिया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र श्याम कुमार उर्फ झम्मा ने दी।