Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Samastipur News: समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग, लूटपाटकर भाग रहे 2 बदमाशों की पीटकर हत्या

    Updated: Sun, 18 May 2025 09:46 PM (IST)

    दलसिंहसराय में आनंद स्टोर में लूटपाट के दौरान दो व्यवसायी भाइयों को गोली मार दी गई। भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    लूटपाटकर भाग रहे 2 बदमाशों की पीटकर हत्या

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय शहर के सरदार गंज के विद्यापति नगर रोड स्थित आनंद स्टोर में लूटपाट के दौरान बदमाशोंं ने दो व्यवसाई भाई को गोली मार कर जख्मी कर दिया। 

    भाग रहे दो बदमाशोंं को लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि बाइक सवार एक बदमाश बाइक ले कर फरार हो गया। घटना रविवार की करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है।

    घटना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है। गोली से जख्मी व्यवसाय की पहचान शहर के गोला पट्टी निवासी अर्जुन साह के पुत्र अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद के रूप में की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक आनंद को सीने के नीचे गोली लगी है, जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। 

    दोनों को स्वजनों ने बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  इधर घटना के बाद घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जुटी थी।

    बदमाशोंं ने की कई राउंड फायरिंग

    घटना को लेकर लोगों का बताना था कि शाम के करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाशों में से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे। लूटपाट करने लगे।

    जब दोनों व्यवसाय भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों भाई पर गोली चलाते हुए भागने लगा। इस दौरान बदमाशोंं ने कई राउंड फायरिंग भी की।

    घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली के साथ एक खोखा बरामद किया है। वहीं, भीड़-भाड़ होने के कारण अन्य खोखा पिस्टल की तलाश कर रही है।

    डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक बदमाश की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Sharab Bandi: शराब ढोने के लिए बनाई जा रही स्पेशल गाड़ी, तस्करी का नया तरीका जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान!