Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC Teacher Exam Paper Leak: पेपर लीक मामले में नया अपडेट, उत्तर बिहार से 21 नामजद, इस जिले से सर्वाधिक 7 आरोपित

    BPSC Teacher Recruitment Exam Paper Leak बीपीएससी टीचर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। उत्तर बिहार के 21 लोगों को नामजद किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 48 पेज की प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में सर्वाधिक सात समस्तीपुर जिला के हैं। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    By Prakash Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 20 Mar 2024 03:11 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। BPSC Teacher Exam Paper Leak बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तृतीय चरण शिक्षक बहाली परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में उत्तर बिहार के 21 को नामजद किया गया है। इसमें समस्तीपुर जिला से सर्वाधिक 7 आरोपित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के चार, सीतामढ़ी के तीन, दरभंगा व मोतिहारी से दो-दो और मधुबनी, शिवहर व पश्चिम चंपारण के एक-एक अभ्यर्थी शामिल है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 48 पेज की प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    प्रश्न पत्र लीक का मास्टर माइंड विशाल कुमार चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ अभ्यर्थियों को दूसरे राज्य में ले जाकर प्रश्न के उत्तर रटवाता था। बीपीएससी शिक्षक बहाली को लेकर प्रश्न पत्र पहले ही लीक कर दिया गया था।

    अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले हजारीबाग ले जाकर एक बैंक्वेट हाल में प्रोजेक्टर से सवाल का जवाब बता कर रटाया गया था। परीक्षा से पहले की ईओयू ने सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया।

    समस्तीपुर के इन सात लोगों का प्राथमिकी में नाम

    • कमल कुमुद, पिता कमल किशोर, पता - सा. चकहलील, थाना - मुसरीघरारी, जिला - समस्तीपुर।
    • राहुल कुमार, पिता - राजेश सहनी, ग्राम - बलरामपुर पतैली, थाना - उजियारपुर, जिला - समस्तीपुर।
    • रौशन कुमार, पिता - संतोष कुमार सिंह, सा. - सिरदिलपुर, थाना - पटोरी, जिला - समस्तीपुर।
    • सुधीर कुमार, पिता - अखिलेश मंडल, ग्राम - बलीपुर, थाना - हथौड़ी, जिला - समस्तीपुर।
    • कुमारी प्रियंका, पति - मुरारी कुमार, ग्राम - चकमहौली, थाना - रोसड़ा, जिला समस्तीपुर।
    • रंजना कुमारी, पति - रौशन कुमार, मोहल्ला - मुसापुर, थाना - मुफस्सिल, जिला - समस्तीपुर।
    • प्रियंका कुमारी, पिता - योगेंद्र राय, ग्राम - बसढ़िया, थाना - दलसिंहसराय, जिला - समस्तीपुर।

    सीतामढ़ी के दो भाई समेत तीन अभ्यर्थी पर मामला

    • दीपक कुमार, पिता - स्व. सदानंद झा, ग्राम - सहनिया पट्टी बखरी, थाना सुरसंड, जिला - सीतामढ़ी।
    • सोनू कुमार, पिता - बिंदु प्रसाद यादव, ग्राम - परसामहिंद, थाना - सोनवर्षा, जिला - सीतामढ़ी।
    • नीतीश कुमार, पिता - बिंदु प्रसाद यादव, ग्राम - परसामहिंद, थाना - सोनवर्षा, जिला - सीतामढ़ी।

    मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया के अभ्यर्थी

    • बिक्रम कुमार, पिता - सुनील कुमार, सा. बनुआ, पो - तुरकी खरारी, थाना - मीनापुर, जिला - मुजफ्फरपुर। -
    • विकास कुमार, पिता - शिव कुमार यादव, गांव - शिवराहा बासुदेव सपहा, थाना - अहियापुर, जिला - मुजफ्फरपुर।
    • अविनाश कुमार, पिता - शशि भूषण सिंह, ग्राम - किशुनपुर मोहनी, थाना - कुढ़नी, जिला - मुजफ्फरपुर।
    • शिवानी कुमार, पति - प्रभात कुमार, ग्राम - सकरी, थाना - सकरा, जिला मुजफ्फरपुर।
    • मोहम्मद खुशरू परवेज, पिता - मोहम्मद जलालुद्दीन, ग्राम - पकड़ी अंधरा, पंचायत आदापुर, जिला - मोतिहारी।
    • मोहम्मद कौशर अली, पिता - मोहम्मद हैदर अली, ग्राम - परसापठान पट्टी, थाना दरपा, जिला - मोतिहारी।
    • महावीर प्रसाद, पिता - खखन साह, सा. - बकुचिया, पो. पुरौजा, थाना - भोगापट्टी, जिला - पश्चिम चंपारण।

    दरभंगा, मधुबनी व शिवहर के अभ्यर्थी 

    ओम प्रकाश निराला, पिता - सिंहेश्वर सिंह, सा. - आदावन, थाना - बहेरी, जिला - दरभंगा।

    विकास कुमार, पिता - रामभरोष सिंह, सा. - आदावन, थाना - बहेरी, जिला - दरभंगा।

    संजीव कुमार, पिता - राममूर्ति महतो, ग्राम सिकरियाही, थाना - खुरौना, जिला - मधुबनी।

    निरंजन कुमार, पिता - मेहीलाल राय, ग्राम - शरीफनगर, तरियानी, जिला - शिवहर।

    यह भी पढ़ें-

    JMM को एक और झटका! गुपचुप दिल्‍ली पहुंच गई पार्टी की यह नेता, किसी भी वक्‍त बीजेपी में हो सकती हैं शामिल

    मानहानि मामले में हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, अदालत ने गैर जमानती वारंट पर एक महीने के लिए लगाई रोक