Vivah Muhurat 2023: शादी के लिए कौन-से दिन हैं शुभ? यहां देखें नवंबर और दिसंबर का विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र भी समझें
पोखरभिंडा के पंडित बमबम झा ने बताया कि 24 नवंबर को तुलसी विवाह होने के बाद ही शुभ कार्य शुरू होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर में खरमास लगने से एक बार फिर सगाई - शादी जैसे शुभ कार्यों पर पुनः रोक लग जाएगी। पूरा आर्टिकल पढ़ें और नवंबर और दिसंबर में विवाह मुहूर्त की पूरी सूची नोट करें।

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। Wedding Dates in November And December मांगलिक कार्यों पर लगा विराम कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। एक बार फिर शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। लोग मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु शुभ मुहूर्त की खोज में जुट गए हैं। पोखरभिंडा के पंडित बमबम झा ने बताया कि 24 नवंबर को तुलसी विवाह होने के बाद ही शुभ कार्य शुरू होंगे।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर में खरमास लगने से एक बार फिर सगाई - शादी जैसे शुभ कार्यों पर पुनः रोक लग जाएगी। ऐसे में लोगों को शादी-विवाह के अलावा गृहप्रवेश के लिए चतुर्मास खत्म होने तक का इंतजार करना होगा।
इन 12 दिनों में होगी बारात निकालने की तैयारी
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों के 12 दिन शुभ हैं। इन 12 दिनों में ही बैंड बाजा और बारात निकालने की तैयारी करनी होगी। नवंबर में शादी विवाह के पांच मुहूर्त हैं। जबकि दिसंबर में भी नौ शुभ मुहूर्त में शहनाइयां बजेंगी।
समझें नक्षत्र
उन्होंने बताया कि इसके बाद दिसंबर में धनु संक्रांति खरमास दोष होने के बाद पुनः मांगलिक कार्यक्रम पर विराम लग जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, विवाह संबंधी मामलों में देव गुरु वृहस्पति व शुक्र ग्रह की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देव गुरु वृहस्पति व शुक्र को दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। जब यह दोनों ग्रह या इनमें से शुक्र ग्रह अस्त हो जाते हैं तो विवाह जैसे शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है।
नवंबर व दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर में शादी के लिए पांच दिन शुभ मुहूर्त है। 23 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर विवाह शुभ दिन हैं। इसी तरह दिसंबर में सात दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। ये दिन 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।