विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharsa News : सहरसा में दिनदहाड़े में फाइनेंस कर्मी से लूट, चाकू मारकर 8 लाख रुपये ले गए बाइक सवार अपराधी

Published: Tue, 11 Jun 2024 03:44 PM (IST)

सहरसा में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना को ...और पढ़ें

सहरसा में दिनदहाड़े में फाइनेंस कर्मी से लूट
सहरसा में दिनदहाड़े में फाइनेंस कर्मी से लूट

HighLights

  1. चाकू के हमले में फाइनेंस कर्मी बुरी तरह से जख्मी
  2. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा में मंगलवार को सदर थाना के मत्स्यगंधा के समीप दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को चाकू से हमला कर 8 लाख 63 हजार रुपया लूटकर फरार हो गया। चाकू के हमले में फाइनेंस कर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

जख्मी फाइनेंस कर्मी राजनंदन कुमार ने बताया की वो जन फाइनेंस कंपनी में काम करते है ।इनका काम लोन बांटना और कलेक्शन करना है।

मंगलवार को अपने घर रहुआ तुलसियाही से कलेक्शन का पैसा बैग में रखकर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधी पीछे से आकर उसपर चाकू से हमला कर बैग में रखे 8 लाख 63 हजार रुपया लूटकर फरार हो गया।

जन स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करता है घायल युवक

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि  सूचना मिली कि राजनंदन कुमार, जो रहुआ तुलसियाही के रहने वाले हैं। ये जन स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। इनके साथ लूट की घटना हुई है, इन्हें घायल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रथम जानकारी मिली है कि कलेक्शन का पैसा 10 दिनों से राजनंदन के घर पर रखा था। वह अपने घर से पैसा लेकर हकपाड़ा ऑफिस के लिए निकले थे, जहां रास्ते में इनके साथ घटना हो गयी। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-

Private School Admission : निजी स्कूल में मुफ्त में पढ़ेंगे गरीब बच्चे; फटाफट करें आवेदन, शिक्षा विभाग की नई पहल

Jitan Ram Manjhi : 'जब लिफाफा खोला तो...', MSME विभाग मिलने पर क्या बोले मांझी? पीएम मोदी से ये हुई थी बात