Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    वरमाला के बीच अचानक दूल्हे ने निकाल ली पिस्तौल, दुल्हन को भी नहीं बख्शा, जानिए

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 20 Apr 2019 10:25 PM (IST)

    बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में शादी करने पहुंचे दूल्हे ने वरमाला के मंच पर ही अचानक पिस्तौल निकाल ली और वे फायरिंग करने लगे। उसने दुल्हन से भी जब ...और पढ़ें

    वरमाला के बीच अचानक दूल्हे ने निकाल ली पिस्तौल, दुल्हन को भी नहीं बख्शा, जानिए

    रोहतास, जेएनएन। जिले में हर्ष फायरिंग का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हद तो तब हो गई जब रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत दयालगंज गांव में शादी के दौरान मंच पर वरमाला के समय दूल्हे राजा ने पहले खुद फायरिंग की, फिर दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायरिंग करवाई। इस मामले को एसपी सत्यवीर सिंह ने गंभीरता से लिया है। एसडीपीओ से जांच करा दूल्हे पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।  दूल्हा राजेश कुमार भोजपुर के तरारी बिहटा के  सदनपुर गांव के रहने वाले हैं तथा भारतीय सेना में कर्नल पद पर कार्यरत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल दयालगंज गांव में शादी के दौरान मंच पर वरमाला की रस्‍म चल रही थी। लोग एंजॉय कर रहे थे। तभी दूल्हे राजा ने पहले खुद फायरिंग की, फिर दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायरिंग करवाई। दूल्हे के हाथ में अचानक पिस्तौल देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए, इससे पहले लोग कुछ समझ पाते कि मंच से ही दूल्हे ने दनादन गोली चला दी। फिर वरमाला के लिए आई दुल्हन के हाथ में वही पिस्तौल थमाकर उससे भी जबर्दस्ती फायरिंग कराई। दुल्हन बेचारी डरी-सहमी सी दिख रही थी।

    इस दौरान शादी में शामिल लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस हर्ष फायरिंग में किसी को गोली लग जाती तो शादी के रंग में भंग पड़ जाता। लेकिन इस चिंता से दूर शादी देखनेवाले लोग वीडियो बनाते रहे। 

    दूल्हा राजेश कुमार भोजपुर के तरारी बिहटा स्थित सदनपुर गांव के रहने वाला हैं। वे सेना में कर्नल पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि तरारी के सदनपुर से बीते रात राजपुर के दयालगंज में बारात आई थी और इसी शादी में करनाल में पदस्थापित आर्मी मैन दूल्हा राजेश अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग करने लगे।

    उसके बाद दुल्हन कुछ समझ पाती उसके हाथ में पिस्तौल रख अपनी नई-नवेली दुल्हनिया से भी फायरिंग करवाया। इस विचित्र वरमाला को देख कर सब हतप्रभ थे तो वहीं कर्नल दूल्हे राजा इसे अपना रसूख समझ रहे थे। इसी बीच शनिवार को जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद शनिवार को दूल्‍हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।