यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Puri Anand Vihar New Train: पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस पर आया बड़ा अपडेट! अब बिहार के इस स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन
Train News रेलवे बोर्ड द्वारा गया व डीडीयू के बीच सिर्फ सासाराम में ही पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। पुरी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक नई ट्रेन संख्या 18427 / 18428 का ठहराव बुधवार से प्रारंभ हो जाएगा। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को ओडिशा के केंदुझरगढ़ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेलवे बोर्ड द्वारा गया व डीडीयू के बीच सिर्फ सासाराम में ही इस ट्रेन का ठहराव दिया है। जिला मुख्यालय व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सासाराम जंक्शन पर नई ट्रेन का ठहराव दिए जाने से रोहतास जिले के लोगों में खुशी व्याप्त है।
सप्ताह में एक दिन चलेगी नई ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। अप में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 04.15 में पुरी से खुलकर उसी दिन रात 22.54 तथा डाउन में आनंद विहार से प्रत्येक रविवार की शाम 17.20 में खुलकर अगले दिन सोमवार की सुबह 04.28 में सासाराम पहुंचेगी।
पुरी व आनंद विहार के बीच यह ट्रेन सखी गोपाल, खुर्दा रोड, भुनेश्वर, कटक, जखनपुरा, हरिश्चंद्रपुर, कोडूझागढ़, वंशपानी, डेगोपासी, बोकारो स्टील सिटी, चाईबासा, गोमो, चंदेल, मुरी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, कोडरमा, गया, सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टुंडला में रुकेगी।
हालांकि, सांसद छेदी पासवान ने चार दिन पूर्व रेलमंत्री से मिल सासाराम जंक्शन पर हावड़ा-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस तथा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव सुनिश्चित करने की मांग कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Holi Special Trains 2024: होली पर कहां से कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, क्या है वेटिंग की स्थिति? यहां जानिए सबकुछ
ये भी पढे़ं- Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat: अब इस स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत, हाई स्पीड ट्रेन से पटना पहुंचना होगा आसान
