सासाराम-डेहरी के लोगों के लिए खुशखबरी, दिल्ली जाने के लिए तुरंत मिल जाएगी कंफर्म टिकट! देखें नई ट्रेन का टाइम-टेबल
गर्मी को देखते हुए रेलवे ने गया और नई दिल्ली के बीच एक विशेष ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन सासाराम और डेहरी स्टेशनों पर रुकेगी। 11 जुलाई तक चलने वाली इस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। गर्मी की मौसम को देखते हुए रेलवे ने गया व नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो सासाराम व डेहरी स्टेशन पर रूकेगी।
स्पेशल ट्रेन का परिचालन सोमवार से हो गया है, जो 11 जुलाई तक होगा। 20 बोगी वाली इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच भी होगा। स्पेशल ट्रेन के परिचालन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत हो गई।
राजगीर और आनंद विहार ( दिल्ली) के बीच मंगलवार से दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन
रेलवे स्टेशन राजगीर से आनंद विहार (दिल्ली) तक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 अप्रैल दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
यह ट्रेन रात्रि 9:45 बजे राजगीर से खुलेगी ।इसका परिचालन 22 अप्रैल से शुरू होगा जो 11 जुलाई तक चलेगा,इस बीच यह ट्रेन अप में 24 फेरा और डाउन में भी 24 फेरा अर्थात अप और डाउन मिलाकर कुल 48 फेरा मारेगी। इसमें सामान्य (जेनरल ) और स्लीपर क्लास के डब्बे नहीं होगें, सभी डब्बा ऐसी क्लास के होगें।
इसमें थर्ड ऐसी सेकंड ऐसी और फर्स्ट क्लास एसी के डिब्बे होंगे। यह ट्रेन राजगीर से 04069 बनकर रात्रि 09:45 पर खुलेगी और दुसरे दिन संध्या 7:00 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी।
वहीं आनंद विहार से यह ट्रेन 04070 बनकर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात्रि 12 :20 मीनट पर आनंद विहार से राजगीर के लिए चलेगी और उसी दिन संध्या 7:30 बजे राजगीर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव राजगीर और आनंद विहार के बीच बिहार शरीफ , बख्तियारपुर जंक्शन, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, और गोविंदपुर जंक्शन के बीच होगा।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक शहर राजगीर को इस 1 महीने में चार जोड़ी यानि आठ ट्रेनों का उपचार मिला है। जिसमें राजगीर हरिद्वार स्पेशल, राजगीर उधमपुर स्पेशल,और राजगीर आंनद विहार स्पेशल (दो जोड़ी) ट्रेन शामिल है।
यह भी पढ़ें-
आरा के लोगों का सफर होगा आसान, सहरसा-मुंबई के रूप में मिली पहली अमृत भारत की सौगात

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।