Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: रोहतास में काला हिरण का शिकार करने वाले दो गिरफ्तार, थाना परिसर से अवशेष बरामद, पुलिस पर उठे सवाल

    By Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 12:16 PM (IST)

    बिहार के रोहतास जिले में काला हिरण का शिकार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हिरण का अवशेष थाना परिसर से बरामद ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास) : बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में कैमूर पहाड़ी के जंगल में प्रतिबंधित वन्य जीव का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम ने सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेनारी थाना परिसर में खड़ी एक स्कॉर्पियो से काला हिरण के सींग व अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं। इस मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी कराई गई है। चेनारी थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

    उनपर आरोप है कि उन्होंने एक वन्य जीव तस्कर को पकड़कर छोड़ दिया था और उसका वाहन थाना परिसर में ही रखा था। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि वन्य जीवों के दो तस्करों की गिरफ्तारी अभी हुई है।

    जांच में शिकारियों व तस्करों को बचाने में चेनारी थाना पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

    स्कॉर्पियो में रखा था मांस

    जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि चेनारी क्षेत्र के कुछ लोगों ने शुक्रवार को काला हिरण का शिकार किया है और मांस स्कॉर्पियो गाड़ी में रखा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि वनपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने चेनारी थाना परिसर में खड़ी स्कार्पियो के अंदर काले हिरण के सींग के साथ मांस रखा हुआ पाया। प्रतिबंधित वन्यप्राणी के शिकार की पुष्टि के उपरांत स्कॉर्पियो मालिक का पता किया गया तो सभी शिकारियों व तस्करों की पहचान हो गई।

    मुख्य आरोपित शबाब अनवर व राजू दौला पेबंदी गांव से गिरफ्तार कर लिए गए। चार अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। डीएफओ ने बताया कि सभी आरोपित लांजी एवं पेबंदी गांव के हैं। वन विभाग की टीम ने चेनारी थानाध्यक्ष से पूछताछ कर मामले की जानकारी हासिल की।

    यह भी पढ़ें- Dengue cases: डेंगू का डंक लोगों को बना रहा अपना शिकार, मुजफ्फरपुर में 10 नए मरीज मिले, संख्या 55 के पार

    डीएफओ ने कहा कि चेनारी थानाध्यक्ष एवं अन्य के स्तर से हुई किसी भी प्रकार की लापरवाही की विस्तृत जांच चल रही है। जांच के उपरांत संबंधित पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।