सासाराम में 'डांडिया नाइट' की धूम, अभिनेत्री क्वीन शालिनी संग देर रात तक थिरका शहर; देखें Photos
सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2026 में अभिनेत्री क्वीन शालिनी के साथ सैकड़ों लोगों ने देर रात तक जमकर डांस किया।

सासाराम में दैनिक जागरण डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, अभिनेत्री क्वीन शालिनी ने बांधा समां।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। दैनिक जागरण की ओर से स्थानीय न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित डांडिया नाइट 2026 का बुधवार की देर शाम भव्य आयोजन हुआ।
हाथों में डांडिया स्टिक लिए लोगों की उमड़ी भीड़ और अभिनेत्री क्वीन शालिनी के साथ हिट गीतों पर सैकड़ों की संख्या में लड़कियां, महिलाएं, युवा व बच्चे देर रात तक झूमते रहे।

युवाओं का उत्साह परवान चढ़ा
युवाओं का उत्साह पूरे परवान पर दिखा। कार्यक्रम की समाप्ति तक और गाने की मांग पर कलाकार भी उत्साहित नजर आए। उत्सव से महोत्सव में तब्दील हो चुके इस पल को कोई गंवाने को तैयार नहीं था।

मस्ती के माहौल में डूबे सभी लोग आनंद लेते नजर आए। मंच के नीचे जमा काफी संख्या में लोग थिरकते हुए आनंद ले रहे थे, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे लगभग एक हजार से अधिक लोग भी उत्सव में भागीदार बने।

मोबाइल की फ्लैश लाइट जलती रहीं, हर पल होता रहा कैमरे में कैद
कार्यक्रम के दौरान मोबाइल की फ्लैश लाइट भी चमकती रही। कैमरे से लेकर ड्रोन से हर पल को कैद करने की होड़ लगी रही।
गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत होते ही लोग पूरी तरह से मस्ती के मूड में हो गए। सिने जगत की स्टार क्वीन शालिनी के मंच पर आते ही दर्शकों का जोश उफान पर पहुंच गया।

आलम यह कि अंतिम पंक्ति में बैठे लोग भी झूमने लगे। मंच के नीचे स्टिक लिए स्कूली बच्चियों से लेकर महिलाएं भी डांडिया खेलने लगीं। कार्यक्रम के अंत तक लोग जमे रहे।

SDM और SDPO भी रहे मौजूद
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सदर एसडीएम प्रिया रानी, सासाराम एसडीपीओ वन विपल्लव कुमार, जिला उद्योग केंद्र के जीएम आशीष रंजन, व्यवसायी विनोद कुमार सिंह व आयकर अधिवक्ता अश्विनी कुमार उर्फ चंदन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सासाराम एसडीएम प्रिया रानी ने दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जागरण अखबार प्रति वर्ष कई कार्यक्रमों का आयोजन कर देश की संस्कृति से लेकर साहित्य चेतना को जिंदा रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

सभी लोगों से दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। एसडीपीओ विपल्लव कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण सिर्फ पत्र ही नहीं मित्र भी के अपने स्लोगन को चरितार्थ कर रहा है।

अभिनेत्री की टीम ने बांधा समां
अभिनेत्री क्वीन शालिनी ने अपनी टीम के साथ मंच पर माता के भजनों से लेकर कई लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें डांडिया खेलने के लिए उत्साहित कर दिया।

कार्यक्रम में बेहतरीन उद्घोषणा से माहौल पूरी तरह से जीवंत हो उठा। रात दस बजे तक हजारों की संख्या में लोग डांडिया खेलते हुए नजर आए। अभिनेत्री के साथ एक सेल्फी लेने के लिए भी दर्शकों में होड़ लगी रही।
यह भी पढ़ें- डांडिया नाइट में झूमा भागलपुर: DJ की धुन पर गरबा और बिहार के 'झिझिया' डांस ने जीता दिल
यह भी पढ़ें- दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में सजी सुरों का महफिल, सुस्वाति मल्लिक संग झूमे धनबादवासी
यह भी पढ़ें- FREE में ईशा कोप्पिकर और शिल्पी राघवानी संग खेलें डांडिया, मुजफ्फरपुर में कुछ ही घंटे में मचेगी धूम
