FREE में ईशा कोप्पिकर और शिल्पी राघवानी संग खेलें डांडिया, मुजफ्फरपुर में कुछ ही घंटे में मचेगी धूम
Free Dandiya In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल मैदान में जागरण डांडिया नाइट्स का आयोजन हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड ...और पढ़ें

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर स्टार शिल्पी राघवानी और बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर को लेकर युवाओं में क्रेज देखा जा रहा है।
HighLights
ईशा कोप्पिकर और शिल्पी राघवानी की शानदार प्रस्तुतियां।
मुजफ्फरपुर में जागरण डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन।
शहरवासियों और युवाओं के लिए कार्यक्रम में निशुल्क प्रवेश।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Jagran Dandiya Muzaffarpur: शहर के जिला स्कूल मैदान में कुछ ही घंटे बाद आयोजित होने जा रहे जागरण डांडिया नाइट्स को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
जहां एक ओर शहर के अन्य आयोजनों में लोगों को महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं, वहीं इस भव्य कार्यक्रम में आम जनता और युवाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क (पास के साथ) रखा गया है।
अभिनेत्रियों का जलवा
इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर स्टार शिल्पी राघवानी अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगी।
ईशा कोप्पिकर अपने लोकप्रिय गानों और अदाओं से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करेंगी। वहीं शिल्पी राघवानी अपने खास भोजपुरी अंदाज और गरबा डांडिया से मंच पर समां बांधेंगी।

गानों की मचेगी धूम
डांडिया नाइट के दौरान हिंदी के सदाबहार गीतों के साथ-साथ भोजपुरी गानों का विशेष तड़का देखने को मिलेगा। इस दौरान 'याद पिया की आने लगी', 'मैंने पायल है छनकाई', 'ओ पिया' और 'चम चम चमके चांदनी' जैसे लोकप्रिय गानों पर दर्शक झूम सकेंगे। आयोजकों का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को इस उत्सव का हिस्सा बनाना है।
ईशा का फिल्मी सफर
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने 1995 में 'मिस टैलेंट' का खिताब जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी। दक्षिण भारतीय फिल्मों से अभिनय में कदम रखने के बाद उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' के 'खल्लास' गाने से बड़ी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वे पिंजर, कयामत और डॉन जैसी चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
शिल्पी की लोकप्रियता
सोशल मीडिया रील्स और शॉर्ट वीडियो के जरिए चर्चा में आईं शिल्पी राघवानी आज भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।
रीतेश पांडे के साथ उनके म्यूजिक वीडियो "ना ए दादा ना हो" ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आज वह अपनी कला और बेहतरीन डांस मूव्स के दम पर युवाओं के दिलों पर राज कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में दैनिक जागरण डांडिया प्रतियोगिता 13 को, 11 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन
