मुजफ्फरपुर में दैनिक जागरण डांडिया प्रतियोगिता 13 को, 11 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन
Inter School Dandiya Competition; दैनिक जागरण का दो दिवसीय डांडिया महोत्सव मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल मैदान में 13 अक्टूबर से ...और पढ़ें

HighLights
दैनिक जागरण डांडिया महोत्सव 13 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर में।
अंतर स्कूल डांडिया प्रतियोगिता में टीमें लेंगी हिस्सा।
रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर शाम 6 बजे।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Dainik Jagran Dandiya Muzaffarpur: दैनिक जागरण के दो दिवसीय डांडिया महोत्सव की शुरुआत शहर के जिला स्कूल मैदान में 13 अक्टूबर से होने जा रही है।
महोत्सव के पहले दिन अंतर स्कूल डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्कूलों और डांस अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी। भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
11 तक कराएं रजिस्ट्रेशन
अंतर स्कूल डांडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक स्कूल और डांस अकादमियां 11 अक्टूबर की शाम छह बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
दैनिक जागरण की ओर से सभी प्रतिभागी टीमों को प्रतियोगिता के नियमों से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं अपनी टीम के साथ डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
विजेता टीम को मिलेगा बड़ा मौका
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता टीम को 14 अक्टूबर को डांडिया के मुख्य आयोजन के दौरान मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। इस विशेष अवसर को लेकर प्रतिभागियों और छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
अभ्यास में जुटीं टीमें
स्कूल डांडिया प्रतियोगिता को लेकर शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और डांस अकादमियों में तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्र-छात्राएं अपनी टीमों के साथ लगातार अभ्यास में जुट गए हैं।
मंच पर आकर्षक प्रस्तुति देने के लिए कई टीमों ने विशेष कोरियोग्राफी पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमों के शामिल होने की उम्मीद है।
