विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में सजी सुरों का महफिल, सुस्वाति मल्लिक संग झूमे धनबादवासी

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:07 PM (IST)

धनबाद के पंचशील पाम में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में शहरवासी झूम उठे। रंगबिरंगी रोशनी, आर्केस्ट्रा की धुन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। रंगबिरंगी रोशनी, आर्केस्ट्रा की धुन, मैदान में थिरकते लड़कियों, युवतियों, युवाओं एवं महिलाओं के पांव और भक्ति व फिल्मी गीतों का दौर।

यह नजारा था मंगलवार की शाम पंचशील पाम में आयोजित दैनिक जागरण के डांडिया नाइट का। डांडिया के संगीत और गीत पर युवाओं के पैर थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां दुर्गा की आराधना से परिपूर्ण गीतों से शुरू हुआ यह दौर देर रात तक चलता रहा।

खास कर बालीवुड की परफार्मर व गायिका सुस्वाति मल्लिक संग झूमने का मौका धनबाद के लोगों को मिला। जो इस संगीतमय डांडिया नाइट में शामिल हुए वे सभी पारंपरिक गरबा परिधान पहन कर आए हुए थे।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मेयर संजीव सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पीएन सिंह, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला वन पदाधिकारी विकास पालीवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्या, दैनिक जागरण के समाचार संपादक अनुराग गयासेन और सहायक महाप्रबंधक राजेश रंन ने दीप प्रज्वलित कर की।

इसके बाद सभी ने मां शारदे की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ ही दैनिक जागरण के संस्थापक श्रद्धेय पूर्णचंद्र गुप्त, प्रथम प्रधान संपादक स्व. नरेंद्र मोहन गुप्त और स्व. महेंद्र मोहन गुप्त को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

सात श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान सात श्रेणियों में लोगों को पुरस्कृत की गया। बेस्ट ड्रेस सीनियर सिटिजन में रूबी साही, बेस्ट ड्रेस में आशीष मंडल व संजना कुमारी, बेस्ट कपल में अमित कुमार व शाताब्दी और स्वयं व देवांशी, बेस्ट ड्रेस जेनजी शौर्य प्रताप सिंह व शहाना, बेस्ट ड्रेस किड्स घ्रुव व अनुवा सिंह, बेस्ट कपल डांस पायल-सत्यजीत व अमित वर्षा और बेस्ट ग्रुप डांस में हाउसिंग ब्रर्दश व कार्मेल ग्रुप को पुरस्कार दिया गया।

आयोजन में इनका सहयोग

आयोजन के टाइटल स्पांसर 99 ग्रुप, पावर्ड बाय नालंदा इंफ्रास्ट्रक्चर, मां तारा ड्रीम सिटी व सलूजा गोल्ड हैं। ज्वैलर्स पार्टनर कैरासंस ज्वैलर्स, कार्यक्रम स्पांसर बाय इंडियन आयल है। एसोसिएट पार्टनर सूर्या रियलकान, वीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड डेवलपर्स, अशोका बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, आनंद क्योर एंड केअर और आविष्कार डायग्नोस्टिक हैं।

को स्पांसर में थंडर मोटर, डिजिटल प्लाजा, इंजीनियर्स पार्सल, न्यू बांबे स्वीटस, स्वर्ण श्री ज्वेलर्स, सेनको गोल्ड, जौहरी बाजार, बुलाकीलालबलरामलाल एंड संस, सोना चांदी ज्वैलर्स, राधा कृष्ण ज्वैलर्स, डा चंदन शास्त्री ज्योतिष केंद्र, अलंकार ज्वैलर्स, पाटलिपुत्र मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, जेपी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अलकारी देवी हास्पिटल, बैंक आफ इंडिया, आप्टिकल पैलेस और निवेद योगा स्टूडियो हैं। फूड पार्टनर द पिज्जा बाक्स व अपना स्वीटस थे। इन सभी सहयोगियों को दैनिक जागरण की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित की गया।

यह भी पढ़ें- धनबाद बाजार समिति में दुकानों का किराया 19 साल बाद बढ़ा, नवंबर से 9 रुपये प्रति वर्गफुट वसूली

यह भी पढ़ें- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल, एएसआई पर चलाई गोली