विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Purnia Airport : ऐसे में कैसे होगा पू्र्णिया एयरपोर्ट का निर्माण? जमीन के सर्वे के दौरान आई बड़ी समस्या

Published: Wed, 28 Aug 2024 11:53 AM (IST)

Purnia Airport Latest News पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

पूर्णिया एयरपोर्ट के बनने में अड़ंगा (जागरण)
पूर्णिया एयरपोर्ट के बनने में अड़ंगा (जागरण)

HighLights

  1. सीएम की समीक्षा बैठक के बाद जमीन के सर्वे को पहुंची अधिकारियों की टीम
  2. किसानों ने सर्वे का जताया विरोध, सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Purnia News: पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत में जमीन की अड़चन को दूर करने की कवायद तेज हो गई है। महज चार दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हवाई सेवा की शुरुआत में आने वाली कठिनाईयों की समीक्षा की थी और इन कठिनाईयों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया था।

किसानों ने किया विरोध

उसी निर्देश के आलोक में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर से अधिग्रहित भूमि का सर्वे शुरु किया गया। सर्वे को पहुंची टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने विरोध जताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बातें रखी और अपनी अपेक्षाओं से सरकार को अवगत कराने का अनुरोध किया।

सदर एसडीओ और एसडीपीओ की अगुवाई में सर्वे करने पहुंची थी टीम

सदर एसडीओ राकेश रमण व सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार की अगुवाई में यह टीम वहां पहुंची थी। इसको लेकर सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया था। बता दें कि इस मामले में ऐसे किसानों की भी संख्या है, जिन्होंने अभी तक मुआवजा नहीं लिया है।

उनका अपना तर्क है और वे अपनी विवशता से भी प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं। इसी के समाधान की पहल अब प्रशासनिक स्तर से भी तेज की गई है। एसडीओ व एसडीपीओ ने किसानों को हर तरह से संतुष्ट करने का प्रयास किया लेकिन किसान फिलहाल अपनी जिद पर अड़े रहे।

24 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे

बता दें कि पूर्णिया से हवा सेवा शुरु करने की मांग लंबे अर्से से होती रही है। गत 24 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे थे और सैन्य हवाई अड्डा परिसर में ही विमान प्राधिकरण, सैन्य अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी उन्होंने की थी।

ये भी पढ़ें

Purnia Airport को लेकर आई अच्छी खबर, नीतीश कुमार ने पहले अफसरों के साथ की बैठक; फिर दे दिया नया निर्देश

Bihta Airport Update: खुशखबरी... बिहटा एयरपोर्ट को लेकर आई नई जानकारी; पटना वालों की परेशानी जल्द होगी दूर