Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थानेदार की फर्जी अटेंडेंस, महिला सिपाही से करवाया ये काम; SP को लगी भनक... अब दोनों सस्पेंड

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 06:51 PM (IST)

    अररिया अनुसूचित जाति-जनजाति थाना के थानेदार पवन पासवान ने अनोखा कारनामा किया। खुद मधेपुरा में मौजूद रहते हुए थाना की डायरी में हाजिरी लगा दी। पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण में भेद खुल गया। महिला सिपाही ने भी थानेदार का साथ दिया था। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। अररिया की पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने यह कार्रवाई की है।

    Hero Image
    थानेदार की फर्जी अटेंडेंस, महिला सिपाही से करवाया ये काम

    राजीव कुमार, पूर्णिया। यह करिश्मा ही था, जो अररिया अनुसूचित जाति-जनजाति थाना के थानेदार ने किया था। खुद मधेपुरा में डटे हुए थे और थाना की डायरी में हाजिरी लग गई थी। थानेदार पवन पासवान के लिए यह कोई बड़ा काम भी नहीं था। पहले पुलिस ग्रुप में एक मैसेज डाल दिया। इससे वरीय अधिकारियों को सहज सूचना हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरा करिश्मा उन्होंने थाने की डायरी में करा दिया। सनहा में यह दर्ज हो गया कि वे थाना पहुंच चुके हैं। थानेदार के लिए ग्रहण यह हो गया कि उसी दिन पुलिस अधीक्षक थाना के निरीक्षण को पहुंच गए थे। भेद खुल गया। सनहा दर्ज करने वाली महिला सिपाही भी इस जद में आ गई।

    थानेदार पवन पासवान का फाइल फोटो।

    पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन

    अररिया पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी कर दी। थानेदार पवन पासवान व महिला सिपाही अमृता कुमारी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर वरीय अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगा है। एसपी के इस आदेश पत्र में थानेदार की कहानी पूर्ण प्रमाण के साथ है।

    थानाध्यक्ष पवन पासवान 20 फरवरी को पुलिस अधीक्षक से आवेदन स्वीकृत कराकर अवकाश पर गए थे। जिस समय वे मुख्यालय छोड़ रहे थे, उस समय भी अररिया पुलिस ग्रुप में इसकी सूचना दी थी। उन्हें 25 फरवरी को जिला मुख्यालय व थाना पहुंचने की रिपोर्ट करनी थी। खैर निर्धारित तिथि को उन्होंने शाम करीब सात बजकर 19 मिनट पर पुलिस के वॉट्सऐप ग्रुप पर यह सूचना दी कि वे अररिया पहुंच गए हैं।

    औचक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

    इसके 39 मिनट बाद थाना के सनहा में यह दर्ज होता है कि उनकी उपस्थिति थाना में हो चुकी है। इसी बीच औचक निरीक्षण के लिए एसपी उसी थाने में पहुंच गए। वहां मौजूद महिला सिपाही ने यह सूचना दी कि थानाध्यक्ष यहां पहुंच गए हैं। सनहा दर्ज कर कहीं निकले हैं। पुलिस अधीक्षक को उनकी गैर हाजिरी का संदेह हो गया।

    तकनीकी टीम से उनके मोबाइल का लोकेशन देखा गया तो मधेपुरा में मोबाइल के सक्रिय रहने की जानकारी मिली। इस पर जब महिला सिपाही से सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि थानाध्यक्ष के कहने पर उसने सनहा दर्ज कर दिया था। इस पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

    पुलिस के ग्रुप में घूस के नाम पर ठगी का मैसेज

    निलंबित थानेदार महकमे में पुलिस ग्रुप में डाले गए मैसेज के चलते भी चर्चा में थे। पुलिस ग्रुप में ही उनका एक मैसेज था कि कुछ लोग वरीय अधिकारियों के नाम पर पुलिस पदाधिकारियों से पैसे की मांग कर हैं। यह फ्रॉड है। इससे बचे रहें। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दें। इस मैसेज से ग्रुप के हर सदस्य विस्मित हो गए थे।

    पुअनि सह अररिया एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष पवन पासवान ने फर्जी उपस्थिति दिखाकर वरीय अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। महिला सिपाही ने इसमें सहयोग किया। इस चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। - अंजनी कुमार, पुलिस अधीक्षक, अररिया

    पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार।

    ये भी पढ़ें- Bihar Police News: बिहार सिपाही भर्ती में गड़बड़ी पर नया अपडेट, हाईकोर्ट के इस आदेश से अब जगी उम्मीद

    ये भी पढ़ें- Bihar News: सौंपा नहीं कांड का प्रभार, अब पुलिस अफसरों पर दर्ज होगी FIR; DIG ने जारी किया नया ऑर्डर

    comedy show banner
    comedy show banner