विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Purnia News: पूर्णिया में मतदाता की जमकर पिटाई, मतदान रोका गया; लोगों ने पुलिस जवान को घेरा

Published: Fri, 26 Apr 2024 03:22 PM (GMT+05:30)

Purnia News Today संसदीय क्षेत्र पूर्णिया के जलालगढ़ पंचायत भवन में मतदान करने आए एक नए मतदाता की वहां मौजूद ...और पढ़ें

पूर्णिया में वोटर की जमकर पिटाई (जागरणय)
पूर्णिया में वोटर की जमकर पिटाई (जागरणय)

HighLights

  1. पूर्णिया में मतदाता की जमकर पिटाई की गई
  2. युवक पर दोबारा मतदान करने का लगा आरोप

संवादसूत्र, जलालगढ़ (पूर्णिया)। Purnia News: संसदीय क्षेत्र पूर्णिया के जलालगढ़ पंचायत भवन में मतदान करने आए एक नए मतदाता की वहां मौजूद एक पुलिस बल ने पिटाई कर दी। इसके बाद यह मामला काफी तुल पकड़ लिया। पीड़ित युवक एवं उसके परिजन पिटाई करने वाले पुलिस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते घंटों तक मतदान का प्रक्रिया बाधित रही।

दो नाम की वजह से मामला फंसा

घटना कि सूचना पर पहुंचे जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एसआई एवं सेक्टर पदाधिकारी अनिकेत कुमार के प्रयास से आक्रोशित मतदाताओं को किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद पुनः मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। घटना के बारे में बताया गया कि अमित कुमार चौहान पहली बार मतदान करने पहुंचे थे। संयोग से अमित चौहान का नाम दो जगह अंकित था जिसके चलते उन्हें मतदान करने से रोक दिया गया।

युवक पर दोबारा मतदान करने का लगा आरोप

उन पर आरोप लगाया गया कि वह दोबारा मतदान करने आया है। युवक बार-बार कह रहा था कि वह पहली बार मतदान करने आया है और उसे रोका जा रहा है जिससे वहां मौजूद सिपाही ने उसकी जमकर पिटाई कर उस युवक को धूप में खड़ा कर दिया। इस वाकया को देखकर वहां मौजूद मतदाता एवं उसके परिजन काफी आक्रोशित हो गए। जिससे मामला बिगड़ गया।

हालांकि, पीठासीन अधिकारी के मतदाता सूची की छानबीन के बाद उस युवक से मतदान तो करवा दिया गया। किंतु लोगों का आक्रोश इससे शांत नहीं हुआ। इन लोगों ने पिटाई करने वाले पुलिस बल पर पहले कार्रवाई फिर मतदान कराने की मांग करने लगे।

ये भी पढ़ें

Manish Kashyap: एक गलती की वजह से कटा मनीष कश्यप का टिकट, लोगों को बताई अंदर की बात; इस पार्टी का लिया नाम

Manish Kashyap: 'बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी...', अटकलों के बीच मनीष कश्यप ने दिया बड़ा संकेत; सियासत तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।