यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manish Kashyap: 'बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी...', अटकलों के बीच मनीष कश्यप ने दिया बड़ा संकेत; सियासत तेज
Bihar Politics बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मीडिया में चल रही खबरों ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर बड़ी सियासी अटकलें सामने आ रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप आज शाम तक बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप को मनोज तिवारी अपने साथ दिल्ली ले गए हैं जहां उनकी बात बिहार के बड़े नेताओं से करवाई जा सकती है।
यह भी बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को बीजेपी राज्य के स्तर पर कोई बड़ा पद दे सकती है। वहीं इन गहमागहमी के बीच खुद मनीष कश्यप ने एक भावुक पोस्ट कर दी है। मनीष कश्यप ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी मां के साथ एक पोस्ट डाला है और लिखा है कि बहुत दिनों बाद माँ के चेहरे पे खुशी। मां खुश हैं तो सब कुछ सही हो जाएगा।
मनीष कश्यप ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का कर दिया था एलान
बता दें कि मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह लगातार क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। मनीष कश्यप लोगों को भोजपुरी भाषा में ही समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, मनीष कश्यप चुनावी मैदान में नए नहीं हैं।
2020 में चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ा था
2020 में वह बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि, उन्हें यहां हार मिली थी।
आखिर मनीष कश्यप को जेल क्यों जाना पड़ा
बता दें कि मनीष कश्यप फर्जी वीडियो जारी करने के मामले में जेल चले गए थे। दरअसल, पटना पुलिस की विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ जारी हिंसा का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ NSA भी लगा दिया गया था।
