Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज दिवाली: ऐसे करें मां लक्ष्‍मी व गणेश की पूजा, होगी धनवर्षा; नीतीश ने दी शुभकामना

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Sun, 27 Oct 2019 03:05 PM (IST)

    Happy Diwali रविवार को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने को लेकर पूरा शहर तैयार है। इसके साथ ही धन देवता कुबेर की भी पूजा होगी। ऐसे करें पूजा होगी धनवर्षा जानें शुभ योग।

    आज दिवाली: ऐसे करें मां लक्ष्‍मी व गणेश की पूजा, होगी धनवर्षा; नीतीश ने दी शुभकामना

    पटना, जेएनएन।  दीपोत्‍सव के त्‍योहार में पूरे देश के साथ बिहार भी डूब गया है। रविवार को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने को लेकर पूरा शहर तैयार है। इसके साथ ही धन देवता कुबेर की भी पूजा होगी। कार्तिक अमावस्या को मनाए जाने वाली दिवाली पर इस बार मां लक्ष्मी की पूजा चित्रा नक्षत्र में होगी। लक्ष्मी पूजा के दिन श्रद्धालु मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश, धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा करेंगे। खास बात कि रविवार के दिन दिवाली होने से भगवान सूर्य की कृपा भी भक्तों पर बरसेगी। वहीं रविवार को दिवाली होने से रवि पुष्कर, रवि प्रदोष और सौभाग्यसुंदरी संयोग बन रहा है। इस योग में अपने घर में धान या अन्न से भरे कलश को स्थापित कर पूजन करने से अन्न का भंडार घर में भरा रहेगा। उधर, बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने बिहार की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानें पूजन का शुभ मुहूर्त  

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में पूजा करने पर लक्ष्मी व्यक्ति के पास निवास करती हैं। ब्रह्म पुराण के अनुसार आधी रात तक रहने वाली अमावस्या तिथि ही महालक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ है। मां लक्ष्मी की पूजा दिवाली के दिन अलग-अलग योग और लग्न में कर कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

    लाभ योग -  

    सुबह - 6.36 बजे से 7.59 तक 

    दोपहर - 4.16 बजे से शाम 5.39 बजे तक 

    अमृत योग  

    सुबह  7.59 बजे से 9.22 बजे तक 

    रात्रि  - 8.54 बजे से 10.31 बजे तक 

    शुभ योग 

    दोपहर 10.44 बजे से 12.07 बजे  

    शाम -  7.16 बजे से रात्रि 8.54 बजे 

    स्थिर लग्न में गणेश-लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त  

    वृश्चिक लग्न - सुबह  7.21 बजे से 9.37 बजे तक 

    कुंभ लग्न - दोपहर 1.44 बजे से 03.15 बजे तक 

    वृष लग्न - संध्या 06 .21 बजे से रात्रि 08.18 बजे तक 

    सिंह लग्न -  मध्यरात्रि 12.50 बजे से 03.04 बजे तक 

    अभिजीत मुहूर्त -  दोपहर 11.11 बजे से,  दोपहर 11.56 बजे तक 

    गुली काल मुहूर्त -  दोपहर 02 .22 बजे से 03 .47 बजे तक  

    प्रदोषकाल मुहूर्त - संध्या 5.35 बजे से रात्रि 07.111 बजे तक

    इन सामग्रियों का करें अर्पण 

    दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन सामग्री का अर्पण करना श्रेष्यकर होगा। मां को कौड़ी अर्पण करने से कर्ज से मुक्ति, कमलगट्टा अर्पण करने से धन, स्थिरता, कमल का फूल अर्पण करने से सौभाग्य एवं सुख की प्राप्ति, चावल की खीर अर्पण करने से धन, धान्य, पीली सरसों चढ़ाने से शत्रु बाधा का नाश एवं कर्ज से मुक्ति मिलती है। पंडित झा ने कहा कि दिवाली के दिन श्रीसुक्त, कनकधारा स्त्रोत एवं अशोक वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि का वरदान देंगी।

    आठ स्वरूपों की होगी पूजा  

    दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की पूजा होगी। जिसमें धन लक्ष्मी एवं वैभव लक्ष्मी, गजलक्ष्मी, अधीलक्ष्मी, विजयालक्ष्मी, ऐश्वर्य लक्ष्मी, वीर लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी एवं संतान लक्ष्मी की पूजा होगी। 

    सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं 

    मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा के शुभ संकल्प का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहाद्र्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएंं।